Santosh Kumar | September 3, 2026 | 01:39 PM IST | 1 min read
बिहार बोर्ड कक्षा 11वीं की त्रैमासिक परीक्षा 18 से 26 सितंबर तक आयोजित होगी। इसी अवधि के दौरान कक्षा 12वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा भी भी। वहीं कक्षा 9वीं और 10वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 21 से 23 सितंबर तक संपन्न होगी।

नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं से 12वीं तक की तिमाही और छमाही परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। बोर्ड के सचिव ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर परीक्षा की तारीखों की जानकारी दी है। ये परीक्षाएं सितंबर 2026 में आयोजित की जाएंगी। बीएसईबी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर इस संबंध में पोस्ट साझा किया है।
बिहार बोर्ड कक्षा 11वीं की त्रैमासिक परीक्षा 18 से 26 सितंबर तक आयोजित होगी। इसी अवधि के दौरान कक्षा 12वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा भी भी। वहीं कक्षा 9वीं और 10वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 21 से 23 सितंबर तक संपन्न होगी।
परीक्षाओं के संचालन के लिए गोपनीय सामग्री (जैसे प्रश्न-पत्र आदि) संबंधित एजेंसी द्वारा 7 से 15 सितंबर के बीच सभी जिलों में उपलब्ध करा दी जाएगी। स्कूल को निर्देश दिए गए हैं कि वे परीक्षा केंद्रों के लिए समय पर व्यवस्था सुनिश्चित करें।
बिहार बोर्ड ने सभी संबंधित अधिकारियों से परीक्षा निष्पक्ष और कदाचार-मुक्त तरीके से आयोजित करने का आग्रह किया है। दृष्टिबाधित और विशेष आवश्यकताओं वाले छात्रों के लिए पहले की तरह ही सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
बोर्ड हर साल नियमित रूप से तिमाही और छमाही परीक्षाएं आयोजित करता है। छात्रों से अपील की गई है कि वे आधिकारिक सूचनाओं पर ध्यान दें। विषयों के अनुसार विस्तृत समय-सारणी जल्द ही स्कूलों के माध्यम से उपलब्ध करा दी जाएगी।