केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद नीति का मसौदा तैयार किया गया है। छात्र, शिक्षक, अभिभावक और शिक्षाविद 9 मार्च तक ड्राफ्ट पर अपनी प्रतिक्रिया साझा कर सकते हैं।
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 1245 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 2,23,387 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। बोर्ड ने नकलविहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा करवाने के लिए सभी इंतजाम किए हैं।
यूपी बोर्ड ने 24 फरवरी को होने वाली बोर्ड परीक्षा स्थगित कर दी है। विद्यार्थियों को कोई असुविधा न हो इसे देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। यह परीक्षा सिर्फ प्रयागराज जिले के विद्यार्थियों के लिए स्थगित होगी।
बोर्ड की घोषणा के बाद परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और results.biharboardonline.com पर अपना परिणाम जांच सकते हैं।
मामला झारखंड एकेडमिक काउंसिल के संज्ञान में आने के बाद काउंसिल सचिव ने गुरुवार दोपहर आदेश जारी कर हिंदी और विज्ञान की परीक्षा रद्द कर दी। झारखंड बोर्ड ने कहा है कि संशोधित तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी।