Abhay Pratap Singh | May 29, 2024 | 07:21 AM IST | 2 mins read
आरबीएसई 10वीं कक्षा परीक्षा 2024 में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना होगा।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Now
नई दिल्ली: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा आज 29 मई को शाम 5 बजे आरबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2024 का परिणाम घोषित किया जाएगा। छात्र राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in पर जाकर अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
आरबीएसई कक्षा 10 की परीक्षा में उपस्थित छात्रों को आरबीएसई कक्षा 10वीं मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विवरण जैसे रोल नंबर, जन्म तिथि और पंजीकरण संख्या की आवश्यकता होगी। छात्र आरबीएसई 10वीं एडमिट कार्ड 2024 में अपना लॉगिन विवरण देख सकते हैं।
राजस्थान शिक्षा बोर्ड की ओर से 7 मार्च से 30 मार्च 2024 तक माध्यमिक परीक्षाएं आयोजित की गई थी। आरबीएसई आंकड़ों के अनुसार, इस साल कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के लिए लगभग 11 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था। आरबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2024 में पास होने के लिए न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना होगा।
Also readRBSE 10th Result 2024 Live: आरबीएसई 10वीं रिजल्ट आज शाम 5 बजे जारी होगा; डायरेक्ट लिंक, टॉपर्स देखें
आरबीएसई बोर्ड परिणाम घोषित करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा। शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं के परिणाम की घोषणा के साथ ही कुल उत्तीर्ण प्रतिशत, जेंडर-वाइज उत्तीर्ण प्रतिशत सहित अन्य जानकारी साझा की जाएगी। छात्र वेबसाइट के अलावा एसएमएस और डिजिलॉकर के माध्यम से भी अपना परिणाम जांच सकेंगे।
आरबीएसई 10th स्कोरकार्ड 2024 में छात्र का नाम, रोल नंबर, माता-पिता का नाम, स्कूल का नाम, प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक, परिणाम की स्थिति (उत्तीर्ण/अनुत्तीर्ण) सहित अन्य विभिन्न शामिल होंगे। बीएसईआर ने ऑफिशियल ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर आरबीएसई परिणाम जारी करने की तिथि और समय की घोषणा की है।
आधिकारिक घोषणा के बाद छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आसानी से राजस्थान बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं: