SBI PO Prelims Result 2025: एसबीआई पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट जारी, sbi.co.in पर देखें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर
Santosh Kumar | September 1, 2025 | 10:34 PM IST | 2 mins read
एसबीआई पीओ रिजल्ट 2025 पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, इसमें मुख्य परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं।
नई दिल्ली: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) प्रारंभिक परीक्षा 2025 का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जारी कर दिया है। एसबीआई पीओ 2025 प्रारंभिक परीक्षा 2, 4 और 5 अगस्त 2025 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 541 रिक्तियां भरी जाएंगी। एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा परिणाम देखने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
SBI PO Exam: Sample Papers | Preparation Tips
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
एसबीआई पीओ रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, इसमें मुख्य परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। उम्मीदवार अपने पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि का उपयोग करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
एसबीआई पीओ भर्ती प्रक्रिया में तीन चरण होते हैं: प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार (साइकोमेट्रिक टेस्ट और समूह अभ्यास सहित)। मुख्य परीक्षा में वस्तुनिष्ठ और वर्णनात्मक दोनों प्रकार के प्रश्न होंगे और कुल 250 अंक होंगे।
SBI PO Prelims Result 2025: एसबीआई पीओ रिजल्ट विवरण
अंतिम चयन मेन्स परीक्षा, ग्रुप एक्सरसाइज, और इंटरव्यू के अंकों के आधार पर किया जाएगा। प्रीलिम्स में 100 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न शामिल थे, जो अंग्रेजी भाषा, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, और रीजनिंग एबिलिटी जैसे खंडों में विभाजित थे।
एसबीआई पीओ स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, पंजीकरण संख्या, विषयवार अंक, कुल अंक और कटऑफ शामिल हैं। यदि स्कोरकार्ड में कोई त्रुटि दिखाई देती है, तो उम्मीदवारों को एसबीआई के अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए।
Also read BOB Recruitment 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा में 417 पदों पर भर्ती, bankofbaroda.in से करें आवेदन
SBI PO Prelims Result 2025: एसबीआई पीओ रिजल्ट कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2025 की जांच कर सकते हैं-
- एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
- पोर्टल पर ‘Careers’ सेक्शन में ‘Current Openings’ पर क्लिक करें।
- इसके बाद ‘एसबीआई पीओ रिजल्ट’ से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, इसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट लें।
एसबीआई पीओ प्री 2025 रिजल्ट पीडीएफ के अनुसार, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को एसएमएस/ईमेल द्वारा अलग से विस्तृत जानकारी दी जाएगी। उम्मीदवार पीडीएफ में सीधे कंट्रोल-एफ के माध्यम से अपना रोल नंबर देख सकते हैं।
अगली खबर
]BPSC ASO Prelims 2025: बीपीएससी असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर प्रीलिम्स एग्जाम शेड्यूल जारी, 10 सितंबर को परीक्षा
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, बीपीएससी एएसओ 2025 परीक्षा 10 सितंबर को आयोजित की जाएगी। पहले यह परीक्षा 13 सितंबर 2025 को आयोजित होने वाली थी, लेकिन आयोग ने इसे पुनर्निर्धारित करते हुए 10 सितंबर की तिथि निर्धारित की है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार