SBI PO Mains Result 2025: एसबीआई पीओ मेन्स रिजल्ट कब आएगा sbi.co.in पर? जानिए आगे की प्रक्रिया और वेतन
Abhay Pratap Singh | October 22, 2025 | 12:16 PM IST | 1 min read
एसबीआई पीओ भर्ती 2025 चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार चरण को शामिल किया गया है।
नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) द्वारा प्रोबेशनरी ऑफिसर मुख्य परीक्षा 2025 (SBI PO Mains 2025) का परिणाम जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। 13 सितंबर को आयोजित एसबीआई पीओ मेन्स 2025 एग्जाम में शामिल हुए कैंडिडेट आधिकारिक घोषणा के बाद sbi.co.in पर जाकर परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे।
SBI PO Exam: Sample Papers | Preparation Tips
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
एसबीआई पीओ मेन्स रिजल्ट पीडीएफ में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, प्राप्त अंक और श्रेणी जैसे विवरण शामिल होंगे। एसबीआई पीओ रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। प्रोबेशनरी ऑफिसर मेन्स स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
एसबीआई पीओ भर्ती 2025 चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार चरण को शामिल किया गया है। मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार अंतिम चरण में बैठने के पात्र होंगे। एसबीआई पीओ अंतिम मेरिट सूची मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाएगी।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से एसबीआई कुल 541 प्रोबेशनरी ऑफिसर के रिक्त पदों को भरेगा, इनमें से 500 रेगुलर और 41 बैकलॉग वैकेंसी हैं। वहीं, कुल पदों में 203 पद जनरल कैटेगरी के लिए हैं, जबकि 135 पद ओबीसी के, 50 पद ईडब्ल्यूएस के, 37 पद एससी के और 75 पद एसटी कैटेगरी के लिए आरक्षित हैं।
एसबीआई पीओ मेन्स रिजल्ट 2025 में शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को इंटरव्यू चरण में शामिल होने के लिए उचित समय पर एडमिट कार्ड उपलब्ध करा दिया जाएगा। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार एसबीआई करियर्स पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।
SBI PO mains Score Card 2025: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट एसबीआई पीओ मेन्स स्कोरकार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- एसबीआई के आधिारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
- ‘नवीनतम घोषणा’ के तहत करियर सेक्शन में जाएं।
- अब, एसबीआई पीओ स्कोरकार्ड विकल्प पर क्लिक करें।
- आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉगिन करें।
- एसबीआई पीओ स्कोरकार्ड जांचें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार