SBI PO Final Result 2025: एसबीआई पीओ फाइनल रिजल्ट जारी, sbi.co.in पर देखें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर
Santosh Kumar | June 13, 2025 | 01:04 PM IST | 2 mins read
एसबीआई पीओ फाइनल स्कोरकार्ड वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की मदद से डाउनलोड कर सकेंगे।
नई दिल्ली: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने आज यानी 13 जून 2025 को प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। चयनित उम्मीदवारों की सूची एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवार पीडीएफ डाउनलोड करके रोल नंबर के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। एसबीआई पीओ साइकोमैट्रिक टेस्ट 31 मई जबकि ग्रुप एक्ससाइज और इंटरव्यू 5 से 9 जून तक आयोजित किया गया।
SBI PO Exam: Sample Papers | Preparation Tips
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
एसबीआई ने एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर के 600 पदों के लिए परिणाम जारी किया है। कुल 600 पदों में से 240 पद सामान्य वर्ग के लिए, 158 पद ओबीसी, 58 पद ईडब्ल्यूएस, 87 पद एससी और 57 पद एसटी के लिए हैं।
एसबीआई पीओ फाइनल रिजल्ट मुख्य परीक्षा (75% वेटेज) और साक्षात्कार चरण (25% वेटेज) के स्केल-डाउन अंकों को मिलाकर जारी किया गया, जो कुल 100 अंकों के लिए सामान्यीकृत है। भर्ती प्रक्रिया 3 चरणों में आयोजित की गई।
SBI PO Final Scorecard 2025: एसबीआई पीओ परीक्षा विवरण
एसबीआई पीओ मेन्स 2025 परीक्षा 5 मई को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। एसबीआई पीओ 2025 मेन्स का रिजल्ट 21 मई को जारी किया गया। एसबीआई पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट 5 अप्रैल को जारी किया गया।
एसबीआई पीओ प्री परीक्षा 8, 16 और 24 मार्च को कराई गई। एसबीआई पीओ फाइनल स्कोरकार्ड वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
SBI PO Final Result 2025: एसबीआई पीओ रिजल्ट कैसे देखें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से एसबीआई पीओ फाइनल रिजल्ट 2025 की जांच कर सकते हैं-
- एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए 'करियर' सेक्शन में जाएं।
- अब लिंक देखें और रिक्रूटमेंट रिजल्ट पर क्लिक करें।
- एसबीआई पीओ फाइनल रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट पीडीएफ में चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर देखें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए पीडीएफ डाउनलोड करें।
एसबीआई पीओ फाइनल रिजल्ट 2025 को दोबारा चेक कराने की कोई सुविधा नहीं है। प्राधिकरण द्वारा घोषित पीओ रिजल्ट अंतिम है। एसबीआई पीओ परीक्षा का आयोजन बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) द्वारा किया जाता है
अगली खबर
]SBI Clerk Mains Result 2025: एसबीआई क्लर्क मेन्स रिजल्ट जारी, sbi.co.in पर देखें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर
जो उम्मीदवार एसबीआई जेए 2025 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। एसबीआई क्लर्क मेन्स रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग