SBI CBO Result 2025: एसबीआई सीबीओ रिजल्ट sbi.bank.in पर जारी, डाउनलोड चरण और आगे की प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | October 13, 2025 | 04:01 PM IST | 1 min read
एसबीआई सीबीओ 2025 मेरिट लिस्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की गई है, जिसमें चयनित कैंडिडेट इंटरव्यू में शामिल होने के पात्र हैं।
नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 13 अक्टूबर को सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम ऑनलाइन माध्यम में घोषित कर दिए हैं। लिखित परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर एसबीआई सीबीओ रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
एसबीआई सीबीओ 2025 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण साक्षात्कार में शामिल होने के लिए पात्र हैं। एसबीआई सीबीओ इंटरव्यू का आयोजन 1 नवंबर, 2025 से किया जाएगा। इस भर्ती अभियान के तहत एसबीआई कुल 2,964 सीबीओ के रिक्त पदों को भरेगा।
एसबीआई सीबीओ भर्ती 2025 के लिए अंतिम मेरिट सूची ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार में संयुक्त प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाएगी। एसबीआई सीबीओ 2025 परीक्षा सीबीटी मोड में 20 जुलाई को आयोजित की गई थी। सीबीओ ऑनलाइन परीक्षा में 120 अंकों के वस्तुनिष्ठ और 50 अंकों के वर्णनात्मक प्रश्न शामिल थे।
Also read RBI Grade B Admit Card 2025: आरबीआई ग्रेड बी एडमिट कार्ड rbi.org.in पर जारी, 18-19 अक्टूबर को एग्जाम
चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन टेस्ट, स्क्रीनिंग, इंटरव्यू और लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट शामिल है। सीबीओ पद पर चयनित उम्मीदवारों की बेसिक सैलरी 48,480 रुपए है। इसके अलावा, महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और शहर प्रतिपूरक भत्ता (CCA) सहित अन्य भत्ता भी दिया जाएगा।
एसबीआई सीबीओ 2025 भर्ती के तहत साक्षात्कार कार्यक्रम, कॉल लेटर और अंतिम चयन प्रक्रिया से संबंधित अन्य निर्देशों के लिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से एसबीआई करियर्स पोर्टल पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
SBI CBO Result 2025 Out: डाउनलोड करें
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके एसबीआई सीबीओ 2025 परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं:
- एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘करियर’ टैब पर क्लिक करें।
- ‘जॉइन एसबीआई’ का चयन करें और फिर 'वर्तमान रिक्तियों' पर जाएं।
- ‘सर्किल बेस्ड ऑफिसर भर्ती’ अनुभाग तक स्क्रॉल करें।
- एसबीआई सीबीओ मेरिट लिस्ट पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
- पीडीएफ में ctrl+f की सहायता से अपना रोल नंबर जांचें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार