SBI CBO Interview Call Letter 2025: एसबीआई सीबीओ इंटरव्यू कॉल लेटर sbi.bank.in पर जारी, साक्षात्कार तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | October 21, 2025 | 11:58 AM IST | 1 min read
एसबीआई सर्किल बेस्ड ऑफिसर 2025 भर्ती के तहत इंटरव्यू चरण के लिए शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की सहायता से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने विज्ञापन संख्या: CRPD/CBO/2025-26/03 के अंतर्गत सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) पदों के लिए साक्षात्कार कॉल लेटर जारी कर दिए हैं। ऑनलाइन परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर एसबीआई सीबीओ इंटरव्यू कॉल लेटर 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
एसबीआई सीबीओ 2025 इंटरव्यू एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर और पासवर्ड/ जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एसबीआई सर्किल बेस्ड ऑफिसर भर्ती 2025 के लिए साक्षात्कार चरण में शामिल होने के लिए कॉल लेटर एक अनिवार्य दस्तावेज है।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के भारत भर के विभिन्न कार्यालयों में सर्किल बेस्ड ऑफिसर (सीबीओ) पदों के लिए एसबीआई सीबीओ साक्षात्कार परीक्षा 1 से 11 नवंबर, 2025 तक आयोजित की जाएगी। इंटरव्यू के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची एसबीआई करियर्स पोर्टल पर पीडीएफ में उपलब्ध है, जिसमें कैंडिडेट के रोल नंबर दिए गए हैं।
Also read SBI CBO Result 2025: एसबीआई सीबीओ रिजल्ट sbi.bank.in पर जारी, डाउनलोड चरण और आगे की प्रक्रिया जानें
एसबीआई सीबीओ साक्षात्कार कॉल लेटर 2025 में किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर साक्षात्कार से पहले परीक्षा प्राधिकरण से संपर्क करना चाहिए। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर एडमिड कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 2,600 पदों को भरा जाएगा। एसबीआई सीबीओ चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार चरण को शामिल किया गया है। अधिक जानकारी के लिए एसबीआई की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
SBI CBO Interview Admit Card 2025: डाउनलोड चरण जानें
निम्नलिखित चरणों की सहायता से एसबीआई सीबीओ इंटरव्यू एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- एसबीआई के करियर पोटर्ल sbi.co.in/web/careers पर जाएं।
- सर्कल बेस्ड ऑफिसर इंटरव्यू कॉल लेटर 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- एसबीआई सीबीओ इंटरव्यू एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार