Project Alankar: यूपी सरकार के प्रोजेक्ट अलंकार से संस्कृत विद्यालयों में कक्षाओं को बनाया जाएगा आधुनिक
Press Trust of India | March 28, 2025 | 10:37 PM IST | 1 min read
‘प्रोजेक्ट अलंकार’ के तहत इन 11 संस्कृत विद्यालयों में न केवल कक्षा-कक्षों का निर्माण और जीर्णोद्धार होगा, बल्कि आधुनिक सुविधाओं का भी विकास किया जाएगा।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश सरकार ने ‘प्रोजेक्ट अलंकार’ के तहत अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक संस्कृत विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार इस योजना के तहत प्रदेश के सात जिलों में स्थित 11 संस्कृत विद्यालयों में कक्षा-कक्षों का निर्माण, जीर्णोद्धार और आधुनिक सुविधाओं जैसे प्रयोगशालाएं, आधुनिक कक्षाएं और अन्य अवस्थापना सुविधाओं का विकास किया जाएगा, ताकि छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।
संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने और प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा को संरक्षित करने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसके मुताबिक उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में अशासकीय सहायता प्राप्त संस्कृत विद्यालयों के लिए 100 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है।
Also read यूपी बोर्ड 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा से छूटे छात्रों के लिए 7-8 अप्रैल को दोबारा एग्जाम, नोटिस जारी
बयान के अनुसार ‘प्रोजेक्ट अलंकार’ के तहत 100 छात्रों की संख्या पूरी करने वाले देवरिया के दुर्गी जी संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अहिल्यापुर, बरहज में नई कक्षाओं का निर्माण, चारदीवारी के निर्माण के साथ-साथ शौचालयों की समुचित व्यवस्था करने के लिए विकास कार्यों को पूरा किया जा रहा है। इसके लिए शासनादेश भी जारी किया गया है।
इसके अनुसार ‘प्रोजेक्ट अलंकार’ के तहत इन 11 संस्कृत विद्यालयों में न केवल कक्षा-कक्षों का निर्माण और जीर्णोद्धार होगा, बल्कि आधुनिक सुविधाओं का भी विकास किया जाएगा। इन स्कूलों में आधुनिक प्रयोगशालाएं और अन्य अवस्थापना सुविधाएं स्थापित की जाएंगी ताकि छात्रों को आधुनिक तकनीक के साथ संस्कृत शिक्षा का लाभ मिल सके। बयान के अनुसार इस योजना के तहत न केवल शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाया जायेगा, बल्कि संस्कृत के प्रति रुचि को भी प्रोत्साहित किया जायेगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा