Trusted Source Image

RVUNL Recruitment 2026: राजस्थान के बिजली विभाग में 2005 पदों पर होगी भर्ती, 5 अगस्त से शुरू होगा आवेदन

Saurabh Pandey | August 4, 2026 | 10:42 PM IST | 2 mins read

राजस्थान की पांचों बिजली कंपनियों ने विभिन्न पदों पर 2005 रिक्तियों की घोषणा की है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 अगस्त से शुरू होगी।

चुने गए उम्मीदवारों को दो साल के प्रोबेशन पीरियड के दौरान हर महीने एक तय सैलरी मिलेगी। (आधिकारिक वेबसाइट)
चुने गए उम्मीदवारों को दो साल के प्रोबेशन पीरियड के दौरान हर महीने एक तय सैलरी मिलेगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUN) ने राजस्थान की पांचों बिजली कंपनियों की ओर से संयुक्त भर्ती प्रक्रिया 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 5 अगस्त से आधिकारिक वेबसाइट energy.rajasthan.gov.in या पांचों बिजली कंपनियों की अलग-अलग वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 25 अगस्त 2026 तक है।

राजस्थान राज्य विद्युत निगम की तरफ से जूनियर इंजीनियर-I (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल/सिविल), जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट/कमर्शियल असिस्टेंट-II के पदों पर कुल 2005 रिक्तियों की घोषणा की गई है।

RVUNL Recruitment 2026: विद्युत निगमों की वेबसाइटें

राज्य सरकार की पांचों विद्युत निगमों (उत्पादन निगम, प्रसारण निगम एवं जयपुर/अजमेर/जोधपुर विद्युत वितरण निगम) में भर्ती के लिए अभ्यर्थी विद्युत निगमों की निम्न में से किसी भी वेबसाइट पर जाकर दिए गए लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं -

https://energy.rajasthan.gov.in/rrvun

https://energy.rajasthan.gov.in/rrvpn

https://energy.rajasthan.gov.in/jvvnl

https://energy.rajasthan.gov.in/jdvvnl

https://energy.rajasthan.gov.in/avvnl

RVUNL Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

पद का नाम
पदों की संख्या
जूनियर इंजीनियर-I (इलेक्ट्रिकल)
727
जूनियर इंजीनियर-I (मेकेनिकल)
110
जूनियर इंजीनियर-I (सिविल)
32
जूनियर अकाउंटेंट
371
जूनियर असिस्टेंट / कमर्शियल असिस्टेंट-II
765

RVUNL Recruitment 2026: इन निगमों में होगी भर्तियां

  1. राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (आरवीयूएन)
  2. राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (आरवीपीएन)
  3. जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेवीवीएन)
  4. अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (एवीवीएन)
  5. जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेडीवीवीएन)

RVUNL Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
आवेदन शुल्क
अनारक्षित (सामान्य)
1,000 (जीएसटी सहित)
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, ईडब्ल्यूएस, दिव्यांगजन, सहरिया
500 (जीएसटी सहित)


RVUNL Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

  1. जूनियर इंजीनियर-I - किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित विषय में इंजीनियरिंग की डिग्री (बीई/ बीटेक)।
  2. जूनियर अकाउंटेंट - किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में बैचलर डिग्री (B.Com) या इसके बराबर की डिग्री।
  3. जूनियर असिस्टेंट / कमर्शियल असिस्टेंट-II - सीनियर सेकेंडरी (10+2) या इसके बराबर की परीक्षा पास की हो, साथ ही कंप्यूटर का मान्यता प्राप्त क्वालिफिकेशन सर्टिफिकेट (जैसे RSCIT या इसके बराबर का डिप्लोमा) हो।

Also read UPSC IES, ISS Result 2026: यूपीएससी आईईएस, आईएसएस रिजल्ट upsconline.nic.in पर जारी, इंटरव्यू शेड्यूल जल्द

RVUNL Recruitment 2026: वेतनमान

पद का नाम
पे मैट्रिक्स लेवल
न्यूनतम मूल वेतन
प्रोबेशन के दौरान निश्चित मानदेय
जूनियर इंजीनियर-I (इलेक्ट्रिकल/मेकेनिकल/सिविल)
लेवल-10
33,800 रुपये प्रति माह
23,700 रुपये प्रति माह
जूनियर अकाउंटेंट
लेवल-10
33,800 रुपये प्रति माह
23,700 रुपये प्रति माह
जूनियर असिस्टेंट / कमर्शियल असिस्टेंट-II
लेवल-5
20,800 रुपये प्रति माह
14,600 रुपये प्रति माह


MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications