RULET 2025 Admit Card: राजस्थान यूनिवर्सिटी लॉ एंट्रेंस टेस्ट एडमिट कार्ड uniraj.ac.in पर जारी, एग्जाम 8 जून
Santosh Kumar | June 5, 2025 | 03:19 PM IST | 2 mins read
आरयूएलईटी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने फॉर्म नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
Download this RULET Question Paper eBook to get detailed information about the exam pattern, syllabus, marking scheme, difficulty level and more.
Download Nowनई दिल्ली: राजस्थान यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित की जाने वाली आरयूएलईटी 2025 (राजस्थान यूनिवर्सिटी लॉ एंट्रेंस टेस्ट) के एडमिट कार्ड आज यानी 5 जून को जारी कर दिए गए हैं। राजस्थान यूनिवर्सिटी पांच वर्षीय बीए एलएलबी (ऑनर्स) कोर्स में एडमिशन के लिए रूलेट परीक्षा आयोजित करती है। आरयूएलईटी 2025 परीक्षा 8 जून 2025 को ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।
Don't Miss: RULET Question Paper with Detailed Solutions
Latest: Legal Maxims Practice Questions | Landmark Judgements
Admission Alert: Law Applications Open at Jindal Global Law School
आरयूएलईटी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने फॉर्म नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। यदि उम्मीदवार फॉर्म नंबर भूल गए हैं, तो इसे "फॉरगेट फॉर्म नंबर?" लिंक की मदद से प्राप्त किया जा सकता है।
आरयूएलईटी एडमिट कार्ड 2025 में परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और महत्वपूर्ण निर्देशों का विवरण शामिल है। रूलेट 2025 एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है जिसे परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को साथ लाना होगा।
RULET 2025 Admit Card: आरयूएलईटी एग्जाम पैटर्न
आरयूएलईटी 2025 परीक्षा में कुल 150 प्रश्न होंगे, जिन्हें हल करने के लिए उम्मीदवारों को दो घंटे का समय मिलेगा। रूलेट 2025 परीक्षा में अंग्रेजी, लीगल अप्टीट्यूड, करंट अफेयर्स और जनरल नॉलेज जैसे विषय शामिल होंगे।
आरयूएलईटी 2025 आंसर की 8 जून को वेबसाइट पर जारी की जाएगी। आपत्ति होने पर अभ्यर्थी आवश्यक दस्तावेजों के साथ फॉर्म भरकर 9 या 10 जून को विधि विभाग, राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर में ऑफलाइन जमा करा सकते हैं।
Also read MH CET 5-Year LLB Result 2025: एमएएच एलएलबी 5 वर्षीय सीईटी रिजल्ट cetcell.mahacet.org पर जारी
RULET 2025 Result Date: रिजल्ट डेट, काउंसलिंग प्रक्रिया
इसके बाद 9 जून 2025 से ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू होगी। आरयूएलईटी फाइनल आंसर की 14 जून को जारी की जाएगी। आरयूएलईटी रिजल्ट 24 जून 2025 को प्रोविजनल रूप से घोषित किया जाएगा।
वहीं काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश की तिथि बाद में अलग से जारी की जाएगी। आरयूएलईटी यूनिवर्सिटी लेवल की प्रवेश परीक्षा है, जिसमें सफलता पाने वाले छात्रों को राजस्थान यूनिवर्सिटी के लॉ कॉलेज में प्रवेश मिलता है।
आरयूएलईटी 2025 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर कम से कम एक घंटा पहले पहुंचना होगा। एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र, जैसे आधार कार्ड, पासपोर्ट या वोटर आईडी लाना अनिवार्य है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें