RUHS Pharmacy Counselling 2025: आरयूएचएस डी.फार्मा, बी.फार्मा काउंसलिंग चॉइस फिलिंग जारी, सीट आवंटन डेट जानें
Saurabh Pandey | September 5, 2025 | 12:51 PM IST | 2 mins read
विश्वविद्यालय द्वारा फार्मेसी संकाय के डिप्लोमा / स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया से सम्बन्धित विस्तृत विवरण एवं काउंसलिंग शुल्क तथा आवश्यक दिशा-निर्देश के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.ruhsraj.org पर नियमित रूप से विजिट करते रहें।
नई दिल्ली : राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (आरयूएचएस), जयपुर तथा मारवाड़ चिकित्सा विश्वविद्यालय (MMU), जोधपुर के संघटक तथा सम्बद्ध महाविद्यालयों में संचालित फार्मेसी संकाय के डिप्लोमा एवं स्नातक पाठ्यक्रमों (D.Pharm/B.Pharm) में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। बी.फार्मा, डी.फार्मा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 1 सितंबर 2025 से चल रही है। चॉइस फिलिंग का आज यानी 5 सितंबर आखिरी दिन है।
आरयूएचएस डी.फार्मा, बी.फार्मा काउंसलिंग के पहले राउंड का सीट आवंटन 10 सितंबर 2025 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार 11 सितंबर से 14 सितंबर दोपहर 3 बजे तक आवंटित संस्थानों या महाविद्यालयों में जॉइनिंग कर सकेंगे। संबद्ध महाविद्यालयों द्वारा पोर्टल पर प्रवेशित विद्यार्थियों की सूची 14 सितंबर को अपलोड कर दी जाएगी।
RUHS Pharmacy Counselling 2025: राउंड 1 काउंसलिंग शेड्यूल
|
क्र.
|
राउंड 1 काउंसलिंग शेड्यूल
|
काउंसलिंग तिथियां
|
|---|---|---|
|
1.
|
सीट मैट्रिक्स एवं गाइडलाइन का प्रकाशन
|
31 अगस्त 2025
|
|
2.
|
ऑनलाइन चॉइस फीलिंग
|
1 सितंबर से 5 सितंबर 2025
|
|
3.
|
प्रथम राउंड कॉलेज आवंटन
|
10 सितंबर 2025
|
|
4.
|
आवंटित कॉलेज में जॉइनिंग
|
11 सितंबर से 14 सितंबर 2025 (दोपहर 3 बजे तक)
|
|
5.
|
कॉलेज द्वारा पोर्टल पर प्रवेशित विद्यार्थियों की सूची अपलोड करने की तिथि
|
14 सितंबर 2025 (शाम 5 बजे तक)
|
RUHS Pharmacy Counselling 2025: राउंड 2 काउंसलिंग शेड्यूल
|
क्र.
|
राउंड 2 काउंसलिंग शेड्यूल
|
काउंसलिंग तिथियां
|
|---|---|---|
|
1.
|
दूसरे राउंड के सीट मैट्रिक्स का प्रदर्शन
|
15 सितंबर 2025
|
|
2.
|
दूसरे चरण की चॉइस फीलिंग
|
16 सितंबर से 18 सितम्बर 2025
|
|
3.
|
दूसरे राउंड के लिए कॉलेज आवंटन डेट
|
24 सितंबर 2025
|
|
4.
|
आवंटित कॉलेज में जॉइनिंग
|
25 सितंबर से 29 सितंबर 2025 (दोपहर 3 बजे तक)
|
|
5.
|
कॉलेज द्वारा पोर्टल पर प्रवेशित विद्यार्थियों की सूची अपलोड करने की तिथि
|
29 सितंबर 2025 (शाम 5 बजे तक)
|
Also read NIRF Ranking 2025: एनआईआरएफ रैंकिंग में एम्स दिल्ली सर्वश्रेष्ठ मेडिकल कॉलेज, टॉप 10 लिस्ट जानें
RUHS D.Pharm 2025: डी.फार्मा ट्यूशन फीस
| क्र. | महाविद्यालय का प्रकार | कॉलेज का नाम / स्थान | वार्षिक शुल्क | सावधि धनराशि (Caution Money) | कुल शुल्क (प्रथम वर्ष) |
|---|---|---|---|---|---|
| 1. | शासकीय महाविद्यालय | फार्मेसी विभाग, P.H.T.I., सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल परिसर, जयपुर | 15,000 रुपये | 3,000 रुपये | 18,000 रुपये |
| 2. | निजी महाविद्यालय / संस्थान | - | 72,300 रुपये | 7,500 रुपये | 79,800 रुपये |
RUHS B.Pharm 2025: बी.फार्मा ट्यूशन फीस
| क्र. | महाविद्यालय का प्रकार | कॉलेज का नाम / स्थान | वार्षिक शुल्क | सावधि धनराशि (Caution Money) | कुल शुल्क (प्रथम वर्ष) |
|---|---|---|---|---|---|
| 1. | संघटक महाविद्यालय (Govt. Constituent College) | RUHS कॉलेज ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज़, जयपुर | 75,600 रुपये | 7,500 रुपये | 83,100 रुपये |
| 2. | निजी महाविद्यालय / संस्थान | - | 1,13,000 रुपये | 7,500 रुपये | 1,20,500 रुपये |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा