RSSB VDO Admit Card 2025: आरएसएसबी वीडीओ एडमिट कार्ड कल होगा जारी, जानें रिपोर्टिंग टाइम, एग्जाम गाइडलाइंस
Santosh Kumar | October 29, 2025 | 08:56 AM IST | 2 mins read
केंद्र पर अभ्यर्थी की पहचान की पुष्टि ई-प्रवेश पत्र, मूल फोटो पहचान पत्र और आधार कार्ड से की जाएगी। आधार कार्ड पर जन्मतिथि अनिवार्य है।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) भर्ती 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि की घोषणा कर दी है। आरएसएसबी वीडीओ एडमिट कार्ड 2025 कल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। आरएसएसबी वीडीओ 2025 भर्ती 850 रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है, जिसमें गैर-टीएसपी क्षेत्रों के लिए 683 और टीएसपी क्षेत्रों के लिए 167 पद शामिल हैं।
आरएसएसबी ने वीडीओ एग्जाम सिटी स्लिप 2025 आधिकारिक पोर्टल पर जारी कर दी है। जारी शेड्यूल के अनुसार, ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती परीक्षा 2 नवंबर को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।
RSSB VDO Admit Card 2025: वीडीओ एडमिट कार्ड लिंक
अभ्यर्थी अपनी एसएसओ आईडी का उपयोग करके अपने परीक्षा केंद्र और जिले की जानकारी देख सकते हैं। एडमिट कार्ड एसएसओ आईडी का उपयोग करके या वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in से डाउनलोड किए जा सकेंगे।
परीक्षार्थी परीक्षा के बाद प्रश्नपत्र पुस्तिका और ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी घर ले जा सकेंगे। परीक्षार्थियों को परीक्षा समय से दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। परीक्षा प्रारंभ होने से 1 घंटा पहले तक प्रवेश की अनुमति होगी।
Rajasthan VDO Admit Card 2025: आवश्यक दस्तावेज, निर्देश
केंद्र पर अभ्यर्थी की पहचान की पुष्टि ई-प्रवेश पत्र, मूल फोटो पहचान पत्र और आधार कार्ड से की जाएगी। आधार कार्ड पर जन्मतिथि अनिवार्य है। विशेष परिस्थितियों में, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या मतदाता पहचान पत्र मान्य होंगे।
तलाशी/बायोमेट्रिक्स प्रक्रिया पूरी होने के बाद, परीक्षार्थी अपना रोल नंबर जांचकर अपने आवंटित कमरे में बैठ जाएं। परीक्षा केंद्र परिसर में इधर-उधर न घूमें। बोर्ड ने परीक्षा के लिए ड्रेस कोड की जानकारी पहले ही जारी कर दी है।
अभ्यर्थी उत्तर पत्रक की कार्बन प्रति परिणाम प्रक्रिया पूरी होने तक सुरक्षित रखें और बोर्ड द्वारा मांगने पर इसे दिखाना होगा। इसे सुरक्षित न रखने या न देने पर कार्यवाही हो सकती है। गोला भरते समय ध्यान दें कि कार्बन प्रति पर स्पष्ट निशान बनें।
अगली खबर
]MPESB Recruitment 2025: एमपी ग्रुप-2, सब ग्रुप-3 के लिए आवेदन आज से शुरू, लास्ट डेट 12 नवंबर, जानें प्रोसेस
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 12 नवंबर है। एमपी ग्रुप 2 और सबग्रुप 3 के आवेदनों से संबंधित विवरण इस लेख में दिए गए हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार