RSSB Recruitment 2026: राजस्थान टीचिंग एसोसिएट भर्ती परीक्षा दिशा-निर्देश जारी, एडमिट कार्ड डेट की घोषणा जल्द

Santosh Kumar | October 22, 2026 | 08:51 AM IST | 2 mins read

सभी विषयों के लिए पेपर-1 की परीक्षा 17 नवंबर को 7 डिवीजनों में होगी, जबकि पेपर-2 की परीक्षा जयपुर में विषय के अनुसार 7 से 21 दिसंबर तक चलेगी।

कुल 3,540 पदों वाली इस भर्ती प्रक्रिया में 32 विषयों के उम्मीदवार शामिल होंगे। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने राजस्थान कॉलेज शिक्षा सोसाइटी (राजसेस) के अंतर्गत होने वाली 'टीचिंग एसोसिएट' (संविदा) भर्ती-2026 के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश और परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध इस अधिसूचना में उम्मीदवारों के लिए परीक्षा से संबंधित विस्तृत निर्देश दिए गए हैं। कुल 3,540 पदों वाली इस भर्ती प्रक्रिया में 32 विषयों के उम्मीदवार शामिल होंगे।

सभी विषयों के लिए पेपर-1 की परीक्षा 17 नवंबर को 7 डिवीजनों में होगी, जबकि पेपर-2 की परीक्षा जयपुर में विषय के अनुसार 7 से 21 दिसंबर तक चलेगी। बोर्ड के अनुसार, कुल 716 उम्मीदवारों ने अपने ऑनलाइन आवेदन वापस लिए हैं।

यदि किसी उम्मीदवार के पहचान पत्र में लगी फोटो 3 साल या उससे अधिक पुरानी है, तो उसे अपडेट करवा लें। ऐसा इसलिए ताकि परीक्षा के समय, एडमिट कार्ड पर छपी फोटो और आपके मूल पहचान पत्र की फोटो का मिलान किया जा सके।

RSSB Recruitment 2026: परीक्षा संबंधी दिशानिर्देश

परीक्षा में, प्रत्येक प्रश्न के सामने पांच विकल्प/गोले दिए जाएंगे। पहले चार विकल्प/गोले - A, B, C और D सही उत्तर से संबंधित होंगे, जबकि पांचवां विकल्प/गोला 'E' 'अनुत्तरित प्रश्न' (जिसका उत्तर नहीं दिया गया है) के लिए होगा।

उम्मीदवार को ओएमआर पर, सही उत्तर दर्शाने के लिए पहले चार विकल्पों में से किसी एक को नीले बॉल पॉइंट पेन से भरना होगा। यदि कोई उम्मीदवार किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहता है, तो उसे पांचवें विकल्प/गोले 'E' को काला करना होगा।

यदि 5 विकल्पों/गोलों में से किसी को भी भरा नहीं गया, तो उस प्रश्न के लिए निर्धारित अंकों का 1/3 हिस्सा काट लिया जाएगा। यदि कोई उम्मीदवार 10% से अधिक प्रश्नों में किसी गोले को काला नहीं करता है, तो उसे अयोग्य घोषित किया जाएगा।

Also read Rajasthan Lab Assistant Result 2026: राजस्थान लैब असिस्टेंट रिवाइज्ड मेरिट लिस्ट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी

RSSB Recruitment 2026: एडमिट कार्ड डेट की घोषणा जल्द

उम्मीदवारों को यह जांचने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा कि क्या प्रत्येक प्रश्न के लिए एक विकल्प/गोला भरा गया है या नहीं। आरएसएसबी द्वारा परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड डेट की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

एडमिट कार्ड जारी करने से संबंधित अधिसूचना में भी लागू होने वाले ड्रेस कोड के बारे में बताया जाएगा। इसलिए, परीक्षा केंद्र में प्रवेश करते समय किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए, निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करना अनिवार्य है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]