RSSB Revised Exam Dates 2025: आरएसएसबी ने संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी किया, जानें कब-कौन सी परीक्षा
Saurabh Pandey | May 12, 2025 | 06:23 PM IST | 2 mins read
आरएसएसबी भर्ती परीक्षाओं के लिए प्रोविजनल ई- प्रवेश पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करने के लिए सूचित किया जाएग। बोर्ड द्वारा परीक्षार्थियों को अलग से प्रवेश पत्र भेजे नहीं जाएंगे।
नई दिल्ली : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने आगामी भर्ती परीक्षाओं के लिए संशोधित परीक्षा तिथियां जारी की हैं। इन परीक्षाओं के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर संशोधित परीक्षा शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
आरएसएसबी भर्ती परीक्षाओं के लिए प्रोविजनल ई- प्रवेश पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करने के लिए सूचित किया जाएग। बोर्ड द्वारा परीक्षार्थियों को अलग से प्रवेश पत्र भेजे नहीं जाएंगे।
आरएसएसबी भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपने पहचान पत्र में फोटो यदि 3 वर्ष या उससे अधिक पुरानी है तो उसे अपडेट करा लें, जिससे कि परीक्षा आयोजन के समय परीक्षा प्रवेश पत्र में प्रिंट फोटो का मिलान आपके मूल पहचान पत्र में फोटो से हो सके और आपको प्रवेश के समय कोई कठिनाई न हो। आपके मूल पहचान पत्र की फोटो का आपके चेहरे, प्रवेश पत्र की फोटो से मिलान होना आवश्यक है अन्यथा आपको परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
आरएसएसबी भर्ती परीक्षा के अन्तर्गत प्रत्येक प्रश्न के आगे पांच विकल्प जाएंगे। पहले चार विकल्प A,B,C और D उपयुक्त उत्तर से संबंधित तथा पांचवा विकल्प 'E' 'अनुत्तरित प्रश्न' से संबंधित होगा।
RSSB Revised Exam Dates 2025: संशोधित परीक्षा तिथियां
|
पद का नाम
|
संशोधित परीक्षा तिथि
|
|---|---|
|
ब्लॉक प्रोग्राम अधिकारी (संविदा)
|
2 जून 2025
|
|
सोशल वर्कर (संविदा)
|
2 जून 2025
|
|
सीनियर काउंसलर (संविदा)
|
3 जून 2025
|
|
लेखा सहायक (संविदा)
|
3 जून 2025
|
|
फिजियोथेरेपिस्ट सहायक (संविदा)
|
4 जून 2025
|
|
अस्पताल प्रशासक (संविदा)
|
5 जून 2025
|
|
पुनर्वास कार्यकर्ता (संविदा)
|
5 जून 2025
|
|
ऑडियोलॉजिस्ट (संविदा)
|
6 जून 2025
|
|
बायो मेडिकल इंजीनियर (संविदा)
|
6 जून 2025
|
|
सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) (संविदा)
|
8 जून 2025
|
|
पब्लिक हेल्थ केयर नर्स, नर्सिंग इंचार्ज, नर्सिंग ट्रेनर, नर्सिंग ट्यूटर (संविदा)
|
9 जून 2025
|
|
साइकैट्रिक केयर नर्स (संविदा)
|
9 जून 2025
|
|
डाटा एंट्री ऑपरेटर (संविदा)
|
10 जून 2025
|
|
सेक्टर हेल्थ सुपरवाइजर (संविदा)
|
10 जून 2025
|
|
मेडिकल लैब तकनीशियन (संविदा)
|
11 जून 2025
|
|
कम्पाउंडर आयुर्वेद (संविदा)
|
11 जून 2025
|
|
फार्मा सहायक (संविदा)
|
12 जून 2025
|
|
महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (संविदा)
|
12 जून 2025
|
|
नर्स (संविदा)
|
13 जून 2025
|
|
पशुधन सहायक
|
13 जून 2025
|
|
संविदा लेखा सहायक
|
16 जून 2025
|
Rssb revised exam dates rajasthan: फेक न्यूज के बारे में किया सतर्क
आरएसएसबी की तरफ से जारी संशोधित नोटिस के मुताबिक परीक्षाओं के संबंध में विभिन्न सोशल मीडिया पर किए जा रहे भ्रामक प्रचार पर विश्वास न करें। बोर्ड द्वारा राज्य स्तरीय प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में एवं बोर्ड की वेबसाइट www.rssb.rajasthan.gov.in पर प्रकाशित विज्ञप्ति द्वारा दी गई जानकारी को ही अधिकृत माना जाए।
अगली खबर
]UP ITI Admission 2025: यूपी आईटीआई एडमिशन के लिए आवेदन scvtup.in पर शुरू, लास्ट डेट 5 जून, जानें फीस, प्रोसेस
एडमिशन के इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट scvtup.in/scvt2025 पर जाकर यूपी आईटीआई 2025 आवेदन पत्र भर सकते हैं। यूपी आईटीआई ऑनलाइन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 5 जून 2025 तय की गई है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल