Saurabh Pandey | July 24, 2026 | 06:26 PM IST | 2 mins read
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड 5 जुलाई 2026 को आयोजित लोअर डिवीजन क्लर्क और जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा की आंसर की 2026 जारी कर दी है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट से प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

नई दिल्ली : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने लिपिक ग्रेड-II (LDC) और जूनियर असिस्टेंट संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 के मास्टर प्रश्न पत्र और प्रारंभिक उत्तर कुंजियां आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी हैं। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर दोनों शिफ्ट के लिए मास्टर प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
आंसर की डाउनलोड करने के बाद यदि उम्मीदवारों को आंसर की में कोई गड़बड़ी नजर आती है, तो वे इस पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। बोर्ड द्वारा आपत्ति दर्ज कराने की विंडो 26 जुलाई 2026 से 28 जुलाई 2026 तक खुली रहेगी। उम्मीदवार वैलिड दस्तावेजों के साथ आंसर की को चुनौती दे सकते हैं, इसके लिए प्रति प्रश्न 100 रुपये का शुल्क देना होगा।
आरएसएसबी द्वारा आंसर की चैलेंज का लिंक 28 जुलाई 2026 तक ही उपलब्ध है, उसके बाद लिंक निष्क्रिय हो जाएगा। अन्य किसी माध्यम से अथवा निर्धारित तिथि के बाद भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। आपत्तियां केवल एक बार ही ली जाएंगी।
आरएसएसबी एलडीसी भर्ती परीक्षा 5 जुलाई 2026 को दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। इस भर्ती के माध्यम से लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), क्लर्क ग्रेड-II और जूनियर असिस्टेंट जैसे विभिन्न पदों पर कुल 10,644 रिक्तियां भरी जाएंगी।
परीक्षा 3 अगस्त से शुरू होने वाली है और देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से परीक्षा शहर का विवरण देख सकते हैं।
Santosh Kumar