RSSB Result 2025: राजस्थान पटवारी रिजल्ट 10 दिसंबर, वीडीओ परीक्षा के नतीजे 20 दिसंबर तक जारी होने की उम्मीद
Saurabh Pandey | November 15, 2025 | 01:32 PM IST | 2 mins read
आरएसएसबी द्वारा राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन 2 नवंबर को किया गया था। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा वीडीओ भर्ती के तहत कुल 850 रिक्तियां भरी जानी हैं।
नई दिल्ली : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) के अध्यक्ष मेजर आलोक राज ने राजस्थान पटवारी, वीडीओ परीक्षा रिजल्ट जारी करने की संभावित तारीख की जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर दी है।
आरएसएसबी बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज की ओर से मिली सूचना के मुताबिक आपत्तियों की जांच और नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पटवारी परिणाम 10 दिसंबर 2025 तक जारी कर दिया जाएगा।
राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा 17 अगस्त 2025 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में लगभग 6.76 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
आरएसएमएसएसबी की ओर से राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा 17 अगस्त 2025 को दो शिफ्ट में आयोजित की गई, जिसमें पहले शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 तक, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की गई थी।
RSSB VDO Result 2025: वीडीओ परीक्षा रिजल्ट डेट
बोर्ड अध्यक्ष द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक वीडीओ परीक्षा रिजल्ट 20 दिसंबर तक जारी किया जाएगा। आरएसएसबी द्वारा राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा 2025 की प्रारंभिक आंसर की जारी कर दी गई है। राजस्थान वीडीओ प्रारंभिक आसंर की ऑनलाइन मोड में 12 नवंबर 2025 को जारी की गई है। प्राधिकरण ने राजस्थान वीडीओ आंसर की से असंतुष्ट उम्मीदवारों के लिए वीडीओ आंसर की पर आपत्ति के लिए 18 से 20 नवंबर 2025 तक का समय निर्धारित किया है।
आरएसएसबी द्वारा राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन 2 नवंबर को किया गया था। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा वीडीओ भर्ती के तहत कुल 850 रिक्तियां भरी जानी हैं।
RSSB Nurse Result 2025: नर्स ग्रेड 2 रिजल्ट स्थगित
बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि आरएसएसबी नर्स ग्रेड 2 का रिजल्ट तैयार है मगर संबंधित विभाग ने विभागीय कारणवश प्रोसेस को फिलहाल रोकने के लिए हमें बताया है। हम विभाग के निर्देशों से ही आगे बढ़ते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार