RSSB Platoon Commander Result 2026: आरएसएसबी प्लाटून कमांडर रिजल्ट व कटऑफ अंक rssb.rajasthan.gov.in पर जारी
Santosh Kumar | July 17, 2026 | 07:17 PM IST | 1 min read
राजस्थान प्लाटून कमांडर भर्ती प्रक्रिया में कुल 84 पद शामिल हैं। इंटरव्यू राउंड 8 से 16 जुलाई तक हुए, जिनमें 253 में से 242 उम्मीदवार शामिल हुए।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने प्लाटून कमांडर भर्ती 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। आरएसएसबी प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा 22 नवंबर 2025 को आयोजित की गई। बोर्ड ने अलग-अलग कैटेगरी के लिए कट-ऑफ मार्क्स भी जारी किए हैं, जिससे उम्मीदवार आसानी से अपना रिजल्ट स्टेटस देख सकते हैं।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने अपने 11 साल के इतिहास में पहली बार किसी भर्ती के लिए इंटरव्यू आयोजित किए हैं। प्लाटून कमांडर भर्ती के लिए इंटरव्यू 8 से 16 जुलाई तक हुए, जिनमें 253 में से 242 उम्मीदवार शामिल हुए।
RSSB Platoon Commander Result 2026: प्लाटून कमांडर रिजल्ट कैसे देखें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से आरएसएसबी प्लाटून कमांडर रिजल्ट देख सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर कैंडिडेट कॉर्नर सेक्शन में जाएं।
- राजस्थान प्लाटून कमांडर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- यहां मेरिट लिस्ट, कटऑफ मार्क्स जांचें व डाउनलोड करें।
RSSB Platoon Commander Result 2026:
राजस्थान प्लाटून कमांडर भर्ती प्रक्रिया में कुल 84 पद शामिल हैं। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर मेरिट लिस्ट में शामिल किए गए हैं। प्लाटून कमांडर के कटऑफ मार्क्स हर कैटेगरी के लिए अलग-अलग हैं।
उम्मीदवार स्कोरकार्ड में अपने प्राप्त अंक, रैंक और क्वालिफाइंग स्टेटस देख सकते हैं। उम्मीदवार प्लाटून कमांडर स्कोरकार्ड अपनी एसएसओ आईडी के मदद से आधिकारिक पोर्टल sso.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
अगली खबर
]RSMSSB Upper Primary School Teacher DV Dates: पात्रता जांच और डीवी 21 जुलाई से, 4,766 उम्मीदवारों की सूची जारी
यह प्रक्रिया 21 जुलाई से शुरू होगी। बोर्ड ने डीवी प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए 4,766 उम्मीदवारों की मेरिट-आधारित सूची जारी की है। पात्रता जांच और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 13 अगस्त तक चलेगी।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार