RSSB NHM Result 2025: आरएसएसबी एनएचएम रिजल्ट लेखा सहायक सहित 4 ट्रेड्स के लिए जारी, मेरिट सूची डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | November 5, 2025 | 03:23 PM IST | 2 mins read
लेखा सहायक, साइकेट्रिक केयर नर्स, हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर, कंपाउंडर आयुर्वेदिक भर्ती के लिए आरएसएसबी एनएचएम मेरिट लिस्ट में शामिल उम्मीदवार दस्तावेज सत्यापन में शामिल होंगे।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) भर्ती 2025 के तहत लेखा सहायक सहित 4 ट्रेड्स की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आरएसएसबी एनएचएम रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
आरएसएसबी अध्यक्ष आलोक राज ने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा, “आज बोर्ड मीटिंग में चार NHM भर्तियों (लेखा सहायक, साइकेट्रिक केयर नर्स, हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर, कंपाउंडर आयुर्वेदिक) के प्री डीवी रिजल्ट्स का अनुमोदन किया। सभी सफल हुए कैंडिडेट्स को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं।”
आरएसएसबी ने एनएचएम परीक्षा 2025 का परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया है। इसके अलावा, कटऑफ अंक और दस्तावेज सत्यापन के लिए चयनित उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट भी जारी की गई है। आरएसएसबी एनएचएम मेरिट लिस्ट में प्राप्त अंक, रोल नंबर, कैंडिडेट का नाम, माता-पिता का नाम, और कैटेगरी सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “परिणाम में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज सत्यापन के लिए ऑनलाइन विस्तृत सह परिनिरीक्षा फार्म (Scrutiny Form) भरने हेतु पोर्टल 11 नवंबर से 17 नवंबर, 2025 तक खुला रहेगा।”
नवीन अपडेट व अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in और www.rssb.rajasthan.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
RSSB NHM Result 2025: कुल पद, परीक्षा तिथि
- आरएसएसबी एनएचएम लेखा सहायक भर्ती - संविदा लेखा सहायक के 314 पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा 3 जून, 2025 को आयोजित की गई थी। वहीं, 8 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित कर दिया गया
- आरएसएसबी एनएचएम साइकेट्रिक केयर नर्स - संविदा साइकेट्रिक केयर नर्स के कुल 49 पदों के लिए परीक्षा 9 जून को आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा में 15 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित किया गया है।
- आरएसएसबी एनएचएम हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर भर्ती - संविदा अस्पताल प्रशासक के कुल 44 पदों के लिए लिखित परीक्षा 5 जून को कराई गई थी। इस परीक्षा में 9 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित किया गया है।
- आरएसएसबी एनएचएम कंपाउंडर आयुर्वेदिक भर्ती - संविदा कंपाउंडर आयुर्वेदिक के कुल 261 रिक्त पदों के लिए लिखित परीक्षा 11 जून को कराई गई थी। 10% से अधिक प्रश्नों में किसी भी गोले को नहीं भरने के चलते 119 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित किया गया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार