RSSB Livestock Assistant Final Result 2024: राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 522 अयोग्य
Saurabh Pandey | June 6, 2026 | 08:25 PM IST | 1 min read
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पशुपालन विभाग में 2,783 पदों के लिए पशुधन सहायक भर्ती 2024 का वरीयतानुसार परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा नियमों के उल्लंघन के कारण 522 अभ्यर्थी अयोग्य घोषित हुए हैं।
नई दिल्ली : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा पशुधन सहायक भर्ती परीक्षा 2024 का वरीयतानुसार परिणाम घोषित कर दिया गया है। बोर्ड ने पशुपालन विभाग के लिए कुल 2,783 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की श्रेणीवार मेरिट सूची जारी की है। इस परिणाम के साथ ही बोर्ड ने दस्तावेज सत्यापन और अयोग्य घोषित किए गए अभ्यर्थियों के संबंध में भी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
अभ्यर्थियों द्वारा अपने आवेदन फॉर्म में भरी गई सूचनाओं और मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर यह श्रेणीवार वरीयता सूची तैयार की गई है। उत्तीर्ण हुए अभ्यर्थियों के वरीयता क्रम, रोल नंबर और उनकी श्रेणी की सूची परिणाम के साथ अटैच की गई है। गैर-अनुसूचित क्षेत्र के सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर और अनुसूचित क्षेत्र के उम्मीदवारों के रोल नंबर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी पीडीएफ में देखे जा सकते हैं।
522 अभ्यर्थी नियमों के उल्लंघन के कारण अयोग्य
इस परिणाम में बोर्ड ने एक बेहद महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। परीक्षा के नियमों के तहत, यदि कोई अभ्यर्थी 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में किसी भी विकल्प या गोले को गहरा नहीं करता है, यानी खाली छोड़ देता है, तो उसे अयोग्य माना जाता है। इस नियम का पालन न करने के कारण कुल 522 अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया है।
RSSB Livestock Assistant Final Result 2024: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर दिए गए 'Results' विकल्प पर क्लिक करें।
- अब "Livestock Assistant 2024: Roll List of Selected Candidates" वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अब रिजल्ट की पीडीएफ फाइल डाउनलोड होगी, जिसमें अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल