RSSB Lab Assistant Form 2026: लैब असिस्टेंट आवेदन वापसी का प्रोसेस कल से शुरू; 38 जिलों में एग्जाम, लिस्ट जारी

Santosh Kumar | April 8, 2026 | 07:20 PM IST | 2 mins read

बोर्ड ने 23 जनवरी को विज्ञापन जारी किया, जिसमें लैब असिस्टेंट और जूनियर लैब असिस्टेंट (भूगोल) के कुल 804 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई।

आरएसएसबी लैब असिस्टेंट भर्ती के लिए आवेदन 27 जनवरी से 25 फरवरी तक स्वीकार किए गए। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने घोषणा की है कि लैब असिस्टेंट भर्ती के लिए आवेदन वापस लेने की ऑनलाइन प्रक्रिया 9 अप्रैल से शुरू होगी। बोर्ड ने आधिकारिक प्रेस नोट के माध्यम से यह जानकारी दी। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, लेकिन अब वे परीक्षा में शामिल नहीं होना चाहते हैं, वे इस अवधि के दौरान अपने आवेदन वापस ले सकते हैं। यह प्रक्रिया 11 अप्रैल तक जारी रहेगी।

बोर्ड ने 23 जनवरी को विज्ञापन जारी किया, जिसमें लैब असिस्टेंट और जूनियर लैब असिस्टेंट (भूगोल) के कुल 804 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई। इसमें 697 पद गैर-अनुसूचित क्षेत्रों के लिए और 107 पद अनुसूचित क्षेत्रों के लिए निर्धारित थे।

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 जनवरी से 25 फरवरी तक स्वीकार किए गए। अब बोर्ड इस भर्ती प्रक्रिया के लिए परीक्षा 9 और 10 मई को 38 जिलों में आयोजित करेगा। आरएसएसबी ने परीक्षा जिलों की सूची जारी कर दी है।

RSSB Lab Assistant Form 2026: एसएसओ पोर्टल से वापस लें आवेदन

जिन उम्मीदवारों के पास आवश्यक योग्यता नहीं है, या जो परीक्षा में शामिल नहीं होना चाहते हैं, उन्हें अपने आवेदन वापस लेने का अंतिम अवसर दिया गया है। वे SSO पोर्टल के अंतर्गत 9 से 11 अप्रैल के बीच अपने आवेदन वापस ले सकते हैं।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जिन उम्मीदवारों के पास आवश्यक योग्यता नहीं है, और जो इसके बावजूद अपने आवेदन वापस नहीं लेते हैं, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की जा सकती है।

इसके अलावा, चूंकि एक बार फ़ॉर्म वापस लेने के बाद दोबारा आवेदन करने का कोई अवसर नहीं दिया जाएगा। आरएसएसबी लैब असिस्टेंट भर्ती 2026 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

Also read RSSB Conductor DV Schedule: आरएसएसबी कंडक्टर दस्तावेज सत्यापन प्रोसेस 6 अप्रैल से शुरू, शेड्यूल, गाइडलाइन जारी

RSSB Lab Assistant Exam District: 38 जिलों में होगा एग्जाम

आरएसएसबी लैब असिस्टेंट भर्ती 2026 परीक्षा नीचे दी गई तालिका में सूचीबद्ध 38 जिलों में आयोजित की जाएगी-

क्रम संख्या

जिले का नाम

1

अजमेर

2

अलवर

3

बांसवाड़ा

4

बारां

5

बाड़मेर

6

ब्यावर

7

भरतपुर

8

भीलवाड़ा

9

बीकानेर

10

बूंदी

11

चूरू

12

चित्तौड़गढ़

13

दौसा

14

डीग

15

धौलपुर

16

डीडवाना-कुचामन

17

डूंगरपुर

18

हनुमानगढ़

19

जयपुर

20

जैसलमेर

21

जालौर

22

झालावाड़

23

झुंझुनूं

24

जोधपुर

25

करौली

26

खैरथल-तिजारा

27

कोटा

28

कोटपूतली-बहरोड़

29

नागौर

30

पाली

31

प्रतापगढ़

32

राजसमंद

33

सवाई माधोपुर

34

सीकर

35

सिरोही

36

श्री गंगानगर

37

टोंक

38

उदयपुर

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]