Trusted Source Image

RSSB 4th Grade Result 2024: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती की मेरिट सूची, कैटेगरीवाइज कटऑफ अंक जारी

Saurabh Pandey | April 7, 2026 | 03:51 PM IST | 1 min read

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2024 के तहत चयनित दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए मेडिकल परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया है। यह परीक्षा 23 मार्च से 2 जून 2026 तक पीबीएम संबद्ध अस्पताल, बीकानेर में आयोजित होगा।

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया मंडल वार आयोजित की जा रही है। (आधिकारिक वेबसाइट)
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया मंडल वार आयोजित की जा रही है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा की मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी दस्तावेज सत्यापन में शामिल उम्मीदवार आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइटrssb.rajasthan.gov.in पर जाकर मेरिट लिस्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मेरिट लिस्ट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, रॉ मार्क्स, नॉर्मलाइज मार्क्स और अन्य विवरण दिए गए हैं। बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर दस्तावेज सत्यापन के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया मंडल वार आयोजित की जा रही है।

RSSB 4th Grade Result 2024: कैटेगरीवाइज कटऑफ अंक (गैर अनुसूचित क्षेत्र)

श्रेणी (Category)
उप-श्रेणी
कट-ऑफ मार्क्स
सामान्य
सामान्य
146.3279

महिला
135.6506
अनुसूचित जाति (SC)
सामान्य
126.0259

महिला
114.4693
अनुसूचित जनजाति (ST)
सामान्य
117.0626

महिला
110.8956
आर्थिक पिछड़ा वर्ग (EWS)
सामान्य
131.6337

महिला
122.0484
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
सामान्य
138.2739

महिला
128.3747
अति पिछड़ा वर्ग (MBC)
सामान्य
132.7357

महिला
116.6476

RSSB 4th Grade Result 2024: कैटेगरीवाइज कटऑफ अंक (गैर अनुसूचित क्षेत्र)

श्रेणी (Category)
उप-श्रेणी
कट-ऑफ मार्क्स
सामान्य (GEN)
सामान्य
116.4909

महिला
105.4976
अनुसूचित जाति (SC)
सामान्य
105.412

महिला
97.3662
अनुसूचित जनजाति (ST)
सामान्य
95.2353

महिला
92.1806

Also read UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026: यूपीएसएसएससी आबकारी कांस्टेबल भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 4 जून से आवेदन

चयनित दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए मेडिकल टेस्ट शेड्यूल

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2024 के तहत चयनित दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए मेडिकल परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया है। यह परीक्षा 23 मार्च से 2 जून 2026 तक पीबीएम संबद्ध अस्पताल, बीकानेर में आयोजित होगा। अभ्यर्थियों की पात्रता जांच और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया 11 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है, जो 11 अप्रैल तक आयोजित होगी। उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि के अनुसार सुबह 9 बजे मेडिकल बोर्ड के समक्ष उपस्थित होकर टेस्ट कराना अनिवार्य होगा।

परीक्षा कब हुई थी?

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा का आयोजन 19 से 21 सितंबर 2025 के बीच कुल 6 पारियों में किया गया था। अभ्यर्थियों का चयन उनके द्वारा आवेदन पत्र में भरी गई सूचनाओं और लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों (Normalised Score) के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट से किया गया है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications