SECR Apprentice Recruitment 2026: आरआरसी एसईसीआर अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन जारी, चयन प्रक्रिया जानें
Saurabh Pandey | May 7, 2026 | 12:39 PM IST | 2 mins read
आरआरसी एसईसीआर अप्रेंटिसशिप रिक्तियां 18 से अधिक ट्रेडों में वितरित हैं। ट्रेड के हिसाब से सबसे अधिक रिक्तियां फिटर (516 पद), वेल्डर (372 पद) और इलेक्ट्रीशियन (355 पद) की हैं, जो कुल रिक्तियों का 75% से अधिक हैं।
नई दिल्ली : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए पंजीकरण शुरू हो चुका दिया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 4 जून, 2026 तक इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन अप्रेंटिसशिप इंडिया पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे।
आरआरसी एसईसीआर अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदकों को 10+2 प्रणाली के तहत कक्षा 10 या इसके समकक्ष कम से कम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों की आयु 5 मई, 2026 को 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आरआरसी एसईसीआर अप्रेंटिसशिप के लिए रायपुर डिवीजन के डीआरएम कार्यालय में 1,363 पद हैं, जबकि रायपुर के वैगन रिपेयर शॉप में लगभग 281 पद हैं। कुल मिलाकर 1644 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
RRC SECR Apprentice Recruitment 2026: जरूरी दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
- 10वीं की मार्कशीट
- आईटीआई प्रमाणपत्र
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- ओबीसी (गैर-क्रीमी लेयर) प्रमाणपत्र
- ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र
- पीडब्ल्यूडी प्रमाणपत्र
RRC SECR Apprentice Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया
चयन पूरी तरह से योग्यता के आधार पर होगा। मैट्रिक और आईटीआई परीक्षाओं में प्राप्त अंकों के औसत प्रतिशत की गणना की जाएगी और दोनों को समान वेटेज दिया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के दौरान मेडिकल सर्टिफिकेट प्रस्तुत करना होगा। यह प्रमाण पत्र सरकार द्वारा अधिकृत डॉक्टर द्वारा जारी किया जाना चाहिए।
आरआरसी एसईसीआर के लिए चयनित उम्मीदवारों को 1 वर्ष की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग दी जाएगी। रेलवे बोर्ड के नियमों के अनुसार चयनित उम्मीदवारों को स्टाइपेंड दिया जाएगा। अप्रेंटिसशिप पूरी होने पर ट्रेनिंग समाप्त हो जाएगी।
SECR Apprentice Recruitment 2026: उम्मीदवारों के लिए निर्देश
आरआरसी एसईसीआर अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन की कोई हार्ड कॉपी भेजने की आवश्यकता नहीं है। उम्मीदवारों के पास अधिसूचना की तिथि से पहले सभी योग्यताएं होनी चाहिए। दस्तावेज सत्यापन के दौरान मूल दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। गलत जानकारी देने पर उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार