RRC ER Recruitment 2024: पूर्वी रेलवे अप्रेंटिस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 24 सितंबर से शुरू होगा आवेदन
Saurabh Pandey | September 12, 2024 | 04:45 PM IST | 2 mins read
आरआरसी-ईआर अप्रेंटिस भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 10वीं पास होना जरूरी है। आरआरसी-ईआर भर्ती अभियान का लक्ष्य संगठन में कुल 3,115 रिक्तियों को भरना है।
नई दिल्ली : रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) ने पूर्वी रेलवे (ईआर) के विभिन्न ट्रेडों में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आरआरसी ईआर की आधिकारिक वेबसाइट rrcer.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आरआरसी-ईआर भर्ती पंजीकरण विंडो 24 सितंबर को सक्रिय होगी, जबकि आवेदन करने की आखिरी तारीख 23 अक्टूबर, 2024 तक है।
Eastern Railway Recruitment 2024: रिक्तियों का विवरण
आरआरसी-ईआर भर्ती अभियान का लक्ष्य संगठन में कुल 3,115 रिक्तियों को भरना है। रिक्तियों का विवरण नीचे देख सकते हैं-
- हावड़ा डिवीजन - 659 पद
- लिलुआ कार्यशाला - 612 पद
- सियालदह डिवीजन - 440 पद
- कांचरापाड़ा कार्यशाला - 187 पद
- मालदा डिवीजन - 138 पद
- आसनसोल डिवीजन - 412 पद
- जमालपुर वर्कशॉप- 667 पद
Eastern Railway Recruitment 2024: आयु सीमा
आरआरसी-ईआर अप्रेंटिस भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की आयु 15 वर्ष से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट दी जाएगी।
Eastern Railway Recruitment 2024: शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं या इसके समकक्ष परीक्षा न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवार के पास एनसीवीटी/एससीवीटी द्वारा जारी अधिसूचित ट्रेड में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।
Eastern Railway Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
आरआरसी-ईआर भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
Eastern Railway Recruitment 2024: चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन अधिसूचना के तहत आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों के लिए तैयार की गई योग्यता के आधार पर होगा। उम्मीदवारों द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र में भरे गए डेटा के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
Eastern Railway Recruitment 2024: पंजीकरण दस्तावेज
- स्कैन की गई तस्वीर
- स्कैन किया हुआ हस्ताक्षर
- 10वीं की मार्कशीट
- एनसीवीटी/एससीवीटी से आईटीआई प्रमाणपत्र
- एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए सामुदायिक प्रमाण पत्र
- PwBD प्रमाणपत्र
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’