RPF SI Answer Key 2024: आरपीएफ एसआई आंसर की rrbapply.gov.in पर जारी, 22 दिसंबर तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका
Saurabh Pandey | December 18, 2024 | 09:33 AM IST | 2 mins read
आरपीएफ एसआई भर्ती परीक्षा के लिए लगभग 15.38 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से आंसर की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) सब-इंस्पेक्टर (कार्यकारी) भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। जो उम्मीदवार आरपीएफ एसआई भर्ती परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों से आरआरबी एसआई आंसर की 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
आरआरबी ने आंसर की के साथ आरपीएफ एसआई परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवारों के सही उत्तर और प्रश्न पत्र भी जारी किए हैं।
आरआरबी एसआई 2024 परीक्षा 2 से 13 दिसंबर तक देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। जो उम्मीदवार आंसर की से संतुष्ट नहीं हैं, वे आरआरबी एसआई आंसर की 2024 के खिलाफ 22 दिसंबर तक आपत्तियां उठा सकते हैं।
आरपीएफ एसआई भर्ती परीक्षा के लिए लगभग 15.38 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से आंसर की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं।
RPF SI Answer Key 2024: आपत्ति शुल्क
आरपीएफ एसआई उत्तर कुंजी 2024 के खिलाफ आपत्ति उठाने के लिए निर्धारित शुल्क 50 रुपये प्रति प्रश्न है, साथ ही प्रति प्रश्न बैंक सेवा शुल्क भी देना होगा। यदि उठाई गई आपत्ति सही पाई जाती है, तो ऐसी वैध आपत्तियों के लिए भुगतान किया गया शुल्क बैंक शुल्क की कटौती के बाद उम्मीदवार को वापस कर दिया जाएगा।
यह शुल्क उस खाते में वापस किया जाएगा, जहां से उम्मीदवार ने ऑनलाइन भुगतान किया है। शुल्क भुगतान डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड , यूपीआई, नेट बैंकिंग के माध्यम से करना होगा। आपत्तियां दर्ज करने की प्रक्रिया आवश्यक दिशा-निर्देशों के साथ विस्तृत प्रक्रिया आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर उपलब्ध होगी।
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे यदि कोई आपत्ति हो तो अंतिम तिथि और समय यानी कि 22 दिसंबर 2024 को रात बजे 12 बजे से पहले दर्ज कराएं, उसके बाद प्रश्नों, विकल्पों, कुंजियों आदि पर अभ्यर्थियों की ओर से कोई अभ्यावेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। उठाई गई आपत्तियों पर आरआरबी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा तथा इस मामले में उम्मीदवारों से कोई और पत्राचार स्वीकार नहीं किया जाएगा।
अगली खबर
]GUJCET 2025 Registration: गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट रजिस्ट्रेशन विंडो gseb.org पर ओपन, जानें प्रक्रिया, फीस
इंजीनियरिंग, फार्मेसी डिप्लोमा, डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्र जीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org या gujcet.gseb.org के माध्यम से गुजरात सीईटी 2025 आवेदन पत्र भर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल