RPF Constable Zone Allotment List: आरपीएफ कांस्टेबल जोन आवंटन लिस्ट rpf.indianrailways.gov.in पर जारी
Saurabh Pandey | February 24, 2026 | 01:13 PM IST | 1 min read
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा जारी अंतिम परिणाम के अनुसार, आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती सीईएन 02/2024 में कुल 4205 उम्मीदवारों का चयन हुआ है।
नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने आरपीएफ कांस्टेबल जोन आवंटन सूची 2024-25 पीडीएफ जारी कर दी है। उम्मीदवारों की सीबीटी परीक्षा, पीईटी और दस्तावेज सत्यापन के बाद, उन्हें भारतीय रेलवे के अंतर्गत विभिन्न रेलवे जोन आवंटित किए जाते हैं। भर्ती प्रक्रिया में शामिल उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट rpf.indianrailways.gov.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा जारी अंतिम परिणाम के अनुसार, आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती सीईएन 02/2024 में कुल 4205 उम्मीदवारों का चयन हुआ है।
आरपीएफ कांस्टेबल जोन-वार आवंटन सूची लिस्ट
आरपीएफ कांस्टेबल जोन-वार आवंटन सूची 2024-25 पीडीएफ में रोल नंबर, उम्मीदवार का नाम, लिंग और आवंटित जोन की जानकारी शामिल है। उम्मीदवार आधिकारिक पीडीएफ डाउनलोड करके अपना आवंटित जोन देख सकते हैं, जैसे रेलवे सुरक्षा विशेष बल, दक्षिणी रेलवे, पूर्वी रेलवे, पश्चिमी रेलवे और अन्य जोन।
जोनवाइज उम्मीदवारों का चयन
आरपीएफ प्राधिकरण की तरफ से कांस्टेबल पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों की जोन आवंटन सूची में सबसे अधिक 1257 उम्मीदवारों को रेलवे सुरक्षा विशेष बल (आरपीएफ) में स्थान आवंटित किए गए हैं। इसके बाद, दक्षिणी रेलवे में 420 और दक्षिण पूर्वी रेलवे में 417 उम्मीदवार हैं। पूर्वी रेलवे (350) और मध्य रेलवे (342) में भी बड़ी संख्या में उम्मीदवार हैं। वहीं, सबसे कम उम्मीदवार उत्तर पूर्वी रेलवे (12), उत्तर पश्चिमी रेलवे (27) और उत्तर मध्य रेलवे (34) में हैं।
RPF Constable Recruitment 2026: मेडिकल टेस्ट विवरण
अभ्यर्थियों को मेडिकल टेस्ट के समय भरा हुआ "सत्यापन फॉर्म" साथ लाना अनिवार्य होगा। मेडिकल टेस्ट के लिए कॉल लेटर संबंधित जोन/आरपीएसएफ द्वारा जारी किया जाएगा। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए अभ्यर्थी संबंधित जोन/आरपीएसएफ के जोनल कंट्रोल रूम से दिए गए संपर्क नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा