RRB: आरआरबी ने मिनिस्टीरियल एंड आइसोलेटेड श्रेणी के लिए परीक्षा तिथि जारी की, एडमिट कार्ड डेट जानें
Saurabh Pandey | August 13, 2025 | 06:49 PM IST | 2 mins read
परीक्षा शहर और तिथि देखने और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए यात्रा प्राधिकरण डाउनलोड करने के लिए लिंक परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले सभी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।
नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने मिनिस्टीरियल और आइसोलेटेड श्रेणी के पदों के लिए कंप्यूटर-आधारित परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा तिथि नोटिस देख सकते हैं।
आरआरबी मिनिस्टीरियल और आइसोलेटेड श्रेणी भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा 10 सितंबर से 12 सितंबर, 2025 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में प्रश्नपत्र वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रकार का होगा। सिंगल फेज सीबीटी के लिए प्रश्नपत्र 100 प्रश्नों के लिए 90 मिनट की अवधि का होगा और स्क्राइब सुविधा का लाभ उठाने वाले दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 120 मिनट की अवधि का होगा।
RRB Ministerial and Isolated Categories Exam: सिटी स्लिप डेट
परीक्षा शहर और तिथि देखने और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए यात्रा प्राधिकरण डाउनलोड करने के लिए लिंक परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले सभी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।
आरआरबी मिनिस्टीरियल एंड आइसोलेटेड श्रेणी के लिए भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए ई-कॉल लेटर परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले उपलब्ध कराया जाएगा।
RRB Exam 2025 :परीक्षा पैटर्न
आरआरबी परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों की संख्या 100 है और अंक भी 100 ही होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तरों के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे।
Also read HP TET June 2025 Result: एचपी टीईटी जून रिजल्ट hpbose.org पर जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
RRB Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया
इस भर्ती प्रक्रिया में सिंगल फेज सीबीटी, परफॉर्मेंस टेस्ट/शिक्षण कौशल परीक्षा, ट्रांसलेशन टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन/चिकित्सा परीक्षा शामिल होगी। उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग सीबीटी और परफॉर्मेंस टेस्ट/शिक्षण कौशल परीक्षा, अनुवाद परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर की जाएगी। हालांकि, कभी-कभी परीक्षा कई सत्रों में आयोजित की जा सकती है। यदि सीबीटी के कई सत्र आयोजित किए जाते हैं, तो अंकों को नॉर्मलाइज किया जाएगा।
दलालों से सावधान रहने की अपील
आरआरबी की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि उन दलालों से सावधान रहें जो अवैध रूप से नौकरी दिलाने के झूठे वादे करके उम्मीदवारों को गुमराह करने की कोशिश करते हैं। आरआरबी में चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) पर आधारित होते हैं और भर्ती केवल उम्मीदवार की योग्यता के आधार पर होती है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा