RRB Paramedical Staff Exam Dates 2026: आरआरबी पैरामेडिकल स्टाफ परीक्षा शेड्यूल घोषित, एडमिट कार्ड डेट जानें
Saurabh Pandey | October 19, 2026 | 07:45 AM IST | 2 mins read
आरआरबी पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती परीक्षा का शेड्यूल घोषित हो चुका है। पंजीकृत उममीदवार अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।
नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने पैरामेडिकल स्टाफ परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। आरआरबी की तरफ से जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, पैरामेडिकल श्रेणियों के लिए कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (CBT) 23 और 25 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
आरआरबी द्वारा जारी परीक्षा-पैटर्न के अनुसार, कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (CBT) में 100 अंकों के 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे। इसके लिए निर्धारित समय 90 मिनट है। वहीं, लेखक (स्क्राइब) की मदद लेने वाले पात्र PwBD उम्मीदवारों को 120 मिनट का समय दिया जाएगा। परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंकों की कटौती की जाएगी।
परीक्षा में शामिल होने वाले अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर, परीक्षा तिथि देखने और ट्रैवल अथॉरिटी (यात्रा पास) डाउनलोड करने का लिंक परीक्षा तिथि से लगभग 10 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर लाइव कर दिया जाएगा। इसके अलावा, उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से लगभग 4 दिन पहले डाउनलोड कर सकेंगे।
RRB Paramedical Staff Exam Date 2026: आधार बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण
परीक्षा हॉल में प्रवेश से पहले उम्मीदवारों का आधार-लिंक बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण किया जाएगा। इसके लिए सभी अभ्यर्थियों को अपना मूल आधार कार्ड या ई-वेरिफाइड आधार का प्रिंटआउट साथ लाना अनिवार्य है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना आधार सत्यापन नहीं किया है, तो वे rrbapply.gov.in पर लॉगिन करके इसे पूरा कर लें।
RRB Paramedical Staff Exam Date 2026: आधार अपडेट अनिवार्य
उम्मीदवारों को यह भी सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है कि परीक्षा केंद्र पर आने से पहले UIDAI सिस्टम में उनका आधार अनलॉक स्थिति में हो, ताकि बायोमेट्रिक पंजीकरण में कोई समस्या न आए। आधार कार्ड में नाम, जन्म तिथि (10वीं के प्रमाण पत्र के अनुसार), नवीनतम फोटो, पता और पिता का नाम सही होना चाहिए। जिन अभ्यर्थियों की उम्र 15 वर्ष पूरी होने के बाद बायोमेट्रिक अपडेट नहीं हुआ है, उन्हें इसे अपडेट को कराना होगा।
दलालों से सावधान रहने की सलाह
रेलवे भर्ती बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी नवीनतम जानकारी और अपडेट के लिए केवल RRB की आधिकारिक वेबसाइटों पर ही भरोसा करें और अनाधिकृत स्रोतों के बहकावे में न आएं। इसके साथ ही, नौकरी का झूठा आश्वासन देकर गुमराह करने वाले दलालों और असामाजिक तत्वों से सावधान रहने की चेतावनी दी गई है। RRB में चयन पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में उम्मीदवार की योग्यता और मेरिट के आधार पर ही किया जाता है।
अगली खबर
]RRB JE Exam City 2026: आरआरबी जूनियर इंजीनियर सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, सीबीटी-1 परीक्षा 27 और 28 अक्टूबर को
परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक मूल आधार कार्ड या ई-वेरिफाइड आधार का प्रिंटआउट, पासपोर्ट साइज फोटो और आवश्यक दस्तावेज/ सामग्री लाना अनिवार्य है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार