RRB NTPC UG City Slip 2026: आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 2 सिटी स्लिप जारी, 17 सितंबर को परीक्षा
Saurabh Pandey | September 8, 2026 | 01:44 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपना आधार कार्ड और एक अन्य मान्य फोटो पहचान-पत्र साथ लाना होगा, क्योंकि आधार-आधारित बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया जाएगा। सिटी इंटिमेशन स्लिप ई-कॉल लेटर नहीं है और इसके आधार पर परीक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा।
नई दिल्ली : रेलव भर्ती बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी अंडरग्रजुएट लेवल भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण की कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए 'सिटी इंटिमेशन स्लिप' जारी कर दी है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आरआरबी आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइटों के माध्यम से सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। इस सिटी इंटिमेशन स्लिप के जरिए उम्मीदवार अपनी आवंटित परीक्षा सिटी, परीक्षा की तारीख और शिफ्ट की जानकारी देख सकते हैं।
परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप मुख्य रूप से उम्मीदवारों को यात्रा की व्यवस्था करने में मदद करने के लिए जारी की जाती है, जबकि परीक्षा केंद्र का पूरा पता और रिपोर्टिंग का समय एडमिट कार्ड पर दिया जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर 'सिटी इंटिमेशन स्लिप' ले जाने की जरूरत नहीं है।
RRB NTPC City Intimation link: सिटी स्लिप डाउनलोड प्रक्रिया
- अपने संबंधित आरआरबी क्षेत्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर "RRB NTPC UG CBT 2 Exam City Slip 2026" लिंक पर क्लिक करें।
- अब लिंक पर क्लिक करने पर आप एक नए लॉगिन पेज पर पहुंच जाएंगे।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि/पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
- आपकी सिटी इंटिमेशन स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- इसमें परीक्षा शहर और तारीख सहित सभी विवरण ध्यान से देखें।
- अब सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।
RRB NTPC UG CBT 2 2026: परीक्षा तिथि
आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 2 परीक्षा का आयोजन 17 सितंबर 2026 को किया जाना है। इस परीक्षा के लिए कुल 45,898 उम्मीदवार क्वालिफाई हुए हैं। एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 2-3 पहले जारी किया जाने की उम्मीद है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद इसे डाउनलोड करके अपने साथ लेकर जाना होगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपना आधार कार्ड और एक अन्य मान्य फोटो पहचान-पत्र साथ लाना होगा, क्योंकि आधार-आधारित बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया जाएगा। सिटी इंटिमेशन स्लिप ई-कॉल लेटर नहीं है और इसके आधार पर परीक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा। यह केवल उम्मीदवारों को उनके परीक्षा शहर और तारीख की जानकारी देने और यात्रा की योजना बनाने में मदद करने के लिए दी गई है। तारीख, शहर, शिफ्ट या परीक्षा केंद्र में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
RRB NTPC UG Recruitment 2026: रिक्तियों का विवरण
इस भर्ती के तहत 3,058 अंडरग्रेजुएट पदों को भरा जाना है। चयन प्रक्रिया में सीबीटी 1, सीबीटी 2, स्किल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट शामिल है।
अगली खबर
]SSC CHSL Notification 2026: एसएससी सीएचएसएल अधिसूचना 2,536 रिक्त पदों के लिए जारी, आवेदन शुरू, जानें प्रोसेस
इस भर्ती प्रक्रिया का मकसद केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में ग्रुप सी के लगभग 2,536 अस्थायी पदों को भरना है। इन पदों में मुख्य रूप से लोअर डिविजनल क्लर्क, जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट, डेटा एंट्री ऑपरेटर और डीईओ ग्रेड ‘ए’ शामिल हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल