RRB NTPC Recruitment 2024: आरआरबी एनटीपीसी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी; 14 सितंबर से आवेदन, रिक्ति 11,558
Santosh Kumar | September 2, 2024 | 02:52 PM IST | 2 mins read
आरआरबी की अधिसूचना में स्नातक और स्नातकोत्तर पदों के लिए पात्रता, जरूरी तारीखें, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जानकारी दी गई है।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने आरआरबी एनटीपीसी 2024 भर्ती अभियान के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। स्नातकोत्तर पदों के लिए आवेदन 14 सितंबर 2024 से शुरू होंगे। योग्य उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आरआरबी ने एनटीपीसी 2024 भर्ती के लिए कुल 11,558 रिक्तियों की घोषणा की है।
आरआरबी द्वारा 2 सितंबर, 2024 को जारी अधिसूचना में स्नातक और स्नातकोत्तर पदों के लिए पात्रता मानदंड, महत्वपूर्ण तिथियां, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जानकारी दी गई है। आरआरबी एनटीपीसी भर्ती 2024 के स्नातकोत्तर पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर निर्धारित की गई है।
RRB NTPC Notification 2024: आवेदन शुल्क
अंडरग्रेजुएट पदों के लिए आवेदन 21 सितंबर से शुरू होकर 20 अक्टूबर रात 11.59 तक चलेंगे। उम्मीदवार आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। सामान्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है, जिसमें से सीबीटी परीक्षा में शामिल होने पर 400 रुपये वापस कर दिए जाएंगे।
इसके अलावा एससी, एसटी, महिला, ईबीसी और अन्य विशेष श्रेणियों के लिए शुल्क 250 रुपये है, जिसमें से पूरी राशि (बैंक शुल्क काटने के बाद) सीबीटी में उपस्थित होने पर वापस कर दी जाएगी। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए आरआरबी द्वारा जारी भर्ती अधिसूचना देख सकते हैं।
RRB NTPC Recruitment 2024: पात्रता, आयु सीमा
आरआरबी एनटीपीसी भर्ती 2024 के तहत स्नातक पदों के लिए 12वीं पास होना जरूरी है, जबकि स्नातकोत्तर पदों के लिए स्नातकोत्तर डिग्री चाहिए। आरआरबी ने ग्रेजुएट पदों के लिए 8,113 और अंडरग्रेजुएट पदों के लिए 3,445 रिक्तियां घोषित की हैं।
आरआरबी एनटीपीसी भर्ती 2024 के लिए ग्रेजुएट पदों की आयु सीमा 18 से 36 साल और अंडरग्रेजुएट पदों की 18 से 33 साल होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 से की जाएगी। कोविड-19 के कारण ऊपरी आयु सीमा में 3 साल की एक बार की छूट दी गई है।
Also read IBPS RRB Clerk,PO Result 2024: आरआरबी क्लर्क,पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट ibps.in पर जल्द होगा जारी
RRB NTPC 2024 Vacancy: रिक्तियों का विवरण
उम्मीदवार नीचे आरआरबी द्वारा जारी संक्षिप्त नोटिस में आरआरबी एनटीपीसी भर्ती 2024 के लिए रिक्ति विवरण देख सकते हैं-
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’