Saurabh Pandey | September 8, 2025 | 02:33 PM IST | 2 mins read
आरआरबी मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड एडमिट कार्ड 2025 में परीक्षा केंद्र का विवरण, रिपोर्टिंग समय और उम्मीदवार का विवरण जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है।
नई दिल्ली : रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) ने मिनिस्ट्रियल एवं आइसोलेटेड कैटेगरी भर्ती के लिए एडमिट कार्ड लिंक सक्रिय कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे आरआरबी चंडीगढ़ की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
आरआरबी की तरफ से कहा गया है कि किसी भी अभ्यर्थी को व्यक्ति रूप से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा। आरआरबी मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड एडमिट कार्ड 2025 में परीक्षा केंद्र का विवरण, रिपोर्टिंग समय और उम्मीदवार का विवरण जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है।
आरआरबी की ओर से इस भर्ती परीक्षा का आयोजन देशभर में निर्धारित केंद्रों पर कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) माध्यम में होगी। परीक्षा का आयोजन 10 से 12 सितंबर 2025 तक कराया जाएगा।
Also read HTET Result 2025: एचटीईटी रिजल्ट वेरिफिकेशन के बाद अब नतीजों के इंतजार में अभ्यर्थी
आरआरबी मिनिस्ट्रियल आइसोलेटेड भर्ती परीक्षा में उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रकार के कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। पीडब्ल्यूबीडी वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को पेपर हल करने के लिए अतिरिक्त 10 मिनट यानी कि 100 मिनट का समय प्रदान किया जाएगा। परीक्षा पैटर्न नीचे देख सकते हैं-
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक | अवधि |
---|---|---|---|
व्यावसायिक क्षमता (Professional Ability) | 50 | 50 | 90 मिनट |
सामान्य जागरूकता | 15 | 15 | 90 मिनट |
सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति | 15 | 15 | 90 मिनट |
गणित | 10 | 10 | 90 मिनट |
सामान्य विज्ञान | 10 | 10 | 90 मिनट |
कुल | 100 | 100 |
आरआरबी मिनिस्ट्रियल एवं आइसोलेटेड परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 90 मिनट है।
आरआरबी मिनिस्ट्रियल एवं आइसोलेटेड कैटेगरी पदों के लिए चयन प्रक्रिया सीबीटी, स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट/ट्रांसलेशन टेस्ट/परफॉरमेंस टेस्ट (पीटी)/टीचिंग स्किल टेस्ट (टीएसटी) (जैसा लागू हो), डीवी और मेडिकल परीक्षा पर आधारित है।