RRB JE Recruitment 2026 Notification: आरआरबी जेई भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 14 अगस्त से शुरू होगा आवेदन
Saurabh Pandey | July 21, 2026 | 02:40 PM IST | 2 mins read
आरआरबी जेई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक आरआरबी वेबसाइटों पर 14 अगस्त से शुरू होगी और 31 सितंबर 2026 तक चलेगी।
नई दिल्ली : रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने रेलवे जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026-27 के लिए शॉर्ट नोटिस जारी किया है। यह भर्ती जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मटीरियल सुपरिटेंडेंट (DMS) और केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट (CMA) के 4098 पदों के लिए निकाली गई है। शॉर्ट नोटिस के अनुसार, आरआरबी जेई के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू होगी और 13 सितंबर 2026 तक चलेगी।
आरआरबी जेई भर्ती 2026 नोटिफिकेशन के मुताबिक आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 33 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को भर्ती नियमों के मुताबिक आयुसीमा में छूट दी जाएगी।
आरआरबी की तरफ से जारी शॉर्ट नोटिस में कहा गया है कि उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन भरते समय आधार कार्ड से अपने प्राथमिक विवरणों का सत्यापन करा लें, ताकि आधार कार्ड से सत्यापित न होने वाले आवेदनों की भर्ती प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में विस्तृत जांच के कारण होने वाली असुविधा और देरी से बचा जा सके।
आधार कार्ड से सफल सत्यापन के लिए, आधार कार्ड में दर्ज नाम और जन्मतिथि को दसवीं कक्षा उत्तीर्ण प्रमाण पत्र में दिए गए पूरा नाम और जन्मतिथि से पूरी तरह मिलान करना आवश्यक है। इसी प्रकार, ऑनलाइन आवेदन भरने से पहले आधार कार्ड में लेटेस्ट फोटो और बायोमेट्रिक्स (फिंगरप्रिंट और आइरिस) अपडेट करना भी आवश्यक है।
RRB JE Recruitment 2026: पात्रता मानदंड
जूनियर इंजीनियर पदों के लिए, उम्मीदवारों के पास आम तौर पर संबंधित इंजीनियरिंग क्षेत्र में डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए। सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल या सिग्नल से जुड़े पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास उस खास कैटेगरी के लिए मान्यता प्राप्त योग्यता होनी चाहिए।
डिपो मटीरियल सुपरिटेंडेंट के आवेदकों के पास भी आम तौर पर इंजीनियरिंग का मान्य डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए। केमिकल और मेटालर्जिकल असिस्टेंट पद के लिए आमतौर पर तय विषयों के साथ संबंधित साइंस योग्यता की जरूरत होती है।
RRB JE Recruitment 2026: वेतनमान
इस भर्ती के जरिए चुने गए कैंडिडेट्स को 7वें पे कमीशन के पे लेवल 6 के तहत नियुक्त किया जाएगा। आरआरबी जूनियर इंजीनियर पदों पर चयनित उम्मीदवारों की शुरुआती बेसिक सैलरी 35,400 रुपये प्रति महीना होगी, साथ ही लागू रेलवे अलाउंस भी मिलेंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल