RRB JE Exam City 2026: आरआरबी जूनियर इंजीनियर सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, सीबीटी-1 परीक्षा 27 और 28 अक्टूबर को
Abhay Pratap Singh | October 18, 2026 | 03:54 PM IST | 2 mins read
आरआरबी जेई सीबीटी 1 सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सीईएन 04/2026 के तहत जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट (DMS) और केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट (CMA) भर्ती की चरण-1 परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जाकर आरआरबी जेई एग्जाम सिटी स्लिप 2026 जांच सकते हैं।
आरआरबी जूनियर इंजीनियर सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। अभ्यर्थी परीक्षा शहर सूचना में अपने आवंटित परीक्षा केंद्र वाले जिले का नाम और रोल नंबर, परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा दिवस निर्देश सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण जांच सकते हैं।
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा स्टेज-1 के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का आयोजन 27 अक्टूबर और 28 अक्टूबर को किया जाएगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक मूल आधार कार्ड या ई-वेरिफाइड आधार का प्रिंटआउट, पासपोर्ट साइज फोटो और आवश्यक दस्तावेज/ सामग्री लाना अनिवार्य है। इनके बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
आरआरबी जेई सीबीटी-1 एडमिट कार्ड 2026 ‘परीक्षा शहर और तिथि सूचना’ लिंक में दी गई एग्जाम डेट से 4 दिन पहले (संभावित रूप से) डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे। कैंडिडेट अपनी आरआरबी की आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक में लॉगिन विवरण दर्ज करके आरआरबी जेई हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।
अभ्यर्थी को www.rrbapply.gov.in पर अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके आधार सत्यापन के माध्यम से अपनी पहचान प्रमाणित करने की सलाह दी गई है। साथ ही, UIDAI सिस्टम में कैंडिडेट का आधार ‘अनलाक’ (unlocked) स्थिति में होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आरआरबी जेई सीईएन 04/2026 सिटी स्लिप नोटिस जांच सकते हैं।
RRB Junior Engineer City Intimation Slip 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार आरआरबी जेई एग्जाम सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आरआरबी की वेबसाइट https://rrb.indianrailways.gov.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर, भर्ती (सीईएन) - 04/2026 - क्षेत्रीय वेबसाइट पर विजिट करें।
- सिटी स्लिप लिंक पर क्लिक करें और क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें।
- शहर सूचना पर्ची डाउनलोड करें और सभी विवरणों की जांच करें।
अगली खबर
]इंजीनियरिंग कॉलेज में डांडिया कार्यक्रम के दौरान सजावटी द्वार गिरने से छात्रा की मौत, 14 लोग घायल
सरकार की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और अधिकारियों को घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार