RRB JE City Intimation Slip 2025: आरआरबी जेई, डीएमएस, सीएमए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, परीक्षा तिथि संशोधित
Santosh Kumar | February 10, 2026 | 09:54 PM IST | 1 min read
एससी/एसटी कैंडिडेट्स के लिए एग्जाम सिटी, डेट और ट्रैवल अथॉरिटी डाउनलोड करने का लिंक सभी आरआरबी वेबसाइट्स पर लाइव है।
नई दिल्ली: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) ने सीईएन 05/2025 के तहत जूनियर इंजीनियर (जेई), डिपो मटेरियल सुपरवाइजर (डीएमएस), और केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट (सीएमए) की 2026 भर्ती के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। इस स्लिप में कैंडिडेट्स को एग्जाम सिटी, टेंटेटिव डेट और कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी-1) के लिए शिफ्ट की जानकारी दी गई है। उम्मीदवार आरआरबी क्षेत्रीय वेबसाइट से सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड या चेक कर सकते हैं।
कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा (सीबीटी-1) अब 19 से 20 फरवरी और 25 फरवरी को होगी। एससी/एसटी कैंडिडेट्स के लिए एग्जाम सिटी, डेट और ट्रैवल अथॉरिटी डाउनलोड करने का लिंक सभी आरआरबी वेबसाइट्स पर लाइव है।
RRB JE Admit Card 2025: आरआरबी जेई एडमिट कार्ड डेट
नोटिफिकेशन में बताया गया है कि सीबीटी 1 एडमिट कार्ड एग्जाम की तारीख से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। कैंडिडेट्स को एग्जाम हॉल में एंटर करने से पहले एग्जाम सेंटर पर आधार-लिंक्ड बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन से गुजरना होगा।
जारी अधिसूचना के अनुसार, अभ्यर्थियों को अपना मूल आधार कार्ड या ई- सत्यापित आधार का प्रिंटआउट लाना आवश्यक है। अभ्यर्थियों को आधार सत्यापन के माध्यम से अपनी पहचान को प्रमाणित कर लेने की सलाह दी गई है।
RRB JE City Intimation Slip 2025: आरआरबी हेल्पडेस्क
यदि उन्होनें पहले से ऐसा नहीं किया है तो वे वेबसाइट rrbapply.gov.in पर अपने क्रेडेंशियल के साथ लॉग-इन कर आधार सत्यापन के माध्यम से अपनी पहचान प्रमाणित कर लें, ताकि वे परीक्षा केन्द्र में आसानी से प्रवेश कर सकें।
कैंडिडेट किसी भी सवाल या क्लैरिफिकेशन के लिए हेल्पडेस्क कॉन्टैक्ट नंबर: 7996339995 का इस्तेमाल कर सकते हैं। सोमवार से शनिवार: सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें