RRB JE Admit Card 2025: आरआरबी जेई, डीएमएस, सीएमए सीबीटी 1 एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
Santosh Kumar | February 17, 2026 | 05:43 PM IST | 1 min read
कैंडिडेट आरआरबी ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉग इन करके अपने आरआरबी जेई, डीएमएस, सीएमए हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) ने जूनियर इंजीनियर (जेई), डिपो मटेरियल सुपरिटेंडेंट (डीएमएस), और केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट (सीएमए) के पदों के लिए सीबीटी 1 एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह भर्ती सीईएन 05/2025 के तहत हो रही है। कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉग इन करके अपने आरआरबी जेई, डीएमएस, सीएमए हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
19 और 20 फरवरी को होने वाली परीक्षाओं के लिए सीबीटी 1 एडमिट कार्ड लिंक एक्टिव कर दिए गए हैं। 25 फरवरी की शिफ्ट का अपडेट भी जल्द ही उपलब्ध होगा। एडमिट कार्ड अक्सर परीक्षा से 4 दिन पहले जारी किए जाते हैं।
RRB JE Admit Card 2025: आरआरबी जेई एडमिट कार्ड विवरण
कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि का इस्तेमाल करके आसानी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। कंप्यूटर-बेस्ड एग्जाम देश भर के अलग-अलग एग्जाम सेंटर पर होगा। बोर्ड ने एग्जाम की तारीखें बदल दी हैं।
आरआरबी जेई एडमिट कार्ड में एग्जाम डेट, शिफ्ट का समय, सेंटर का पता, रिपोर्टिंग टाइम और अन्य जानकारी शामिल हैं। कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ड के साथ ओरिजिनल फोटो आईडी, जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी सेंटर पर लाना होगा।
RRB JE Hall Ticket 2025: आरआरबी जेई एडमिट कार्ड कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके आरआरबी जेई सीबीटी 1 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
- डायरेक्ट लिंक पर जाएं- rrb.digialm.com//EForms/configuredHtml/33128/97996/login.html
- पोर्टल पर आवश्यक विवरण दर्ज करके आईडी लॉगिन करें।
- आरआरबी जेई एडमिट कार्ड पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
- आरआरबी जेई एडमिट कार्ड 2025 पीडीएफ डाउनलोड करें।
बिना एडमिट कार्ड के एग्जाम में बैठने नहीं दिया जाएगा। बोर्ड ने साफ किया है कि एडमिट कार्ड पोस्ट से नहीं भेजा जाएगा; सारी जानकारी ऑनलाइन मौजूद है। अगर आपको कोई टेक्निकल दिक्कत आती है, तो हेल्पडेस्क से कॉन्टैक्ट करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा