RRB Isolated Categories Recruitment 2026: रेलवे में आइसोलेटेड कैटेगरी पदों पर भर्ती, 5 नवंबर से आवेदन

Saurabh Pandey | October 21, 2026 | 03:50 PM IST | 1 min read

आरआरबी ने रेलवे में आइसोलेटेड कैटेगरी पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन रिक्तयों के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 नवंबर से शुरू होगी।

आइसोलेटेड कैटेगरी रेलवे के विशेष पद होते हैं, जिनकी योग्यताएं एनटीपीसी और ग्रुप Dडी से अलग होती हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आइसोलेटेड कैटेगरीज के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एक शॉर्ट नोटिस जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत देशभर के सभी आरआरबीज में लगभग 195 संभावित पदों को भरा जाना है, जो 7वें वेतन आयोग के पे लेवल 2 और लेवल 7 के अंतर्गत आते हैं। आरआरबी की तरफ से आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता और मेडिकल मानक संबंधी जानकारी विस्तृत नोटिस जारी होने पर उपलब्ध कराई जाएगी।

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 नवंबर 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर 2026 (रात 23:59 बजे) तक तय की गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों को केवल आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल rrbapply.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

रेलवे भर्ती बोर्ड ने आवेदकों को सलाह दी है कि वे ऑनलाइन आवेदन भरने से पहले अपना आधार कार्ड अपडेट रखें। आधार कार्ड में नाम और जन्मतिथि कक्षा 10वीं के प्रमाण पत्र के अनुसार सही होनी चाहिए। साथ ही, फोटो और बायोमेट्रिक्स भी लेटेस्ट होने चाहिए, जिससे भर्ती के किसी भी चरण में सत्यापन के दौरान परेशानी का सामना न करना पड़े।

RRB Isolated Categories Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी आवेदन शुल्क
अनारक्षित (UR) / अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) / आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 500 रुपये (सीबीटी परीक्षा में शामिल होने पर 400 रुपये वापस कर दिए जाएंगे।)
अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) / दिव्यांग (PWD) / महिला (Female) / ट्रांसजेंडर (Transgender) / भूतपूर्व सैनिक (ESM) / अल्पसंख्यक (Minority) / आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (EBC) 250 रुपये (सीबीटी परीक्षा में शामिल होने पर पूरा शुल्क वापस कर दिया जाएगा।)
भुगतान का माध्यम ऑनलाइन (नेट बैंकिंग / डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / UPI)

Also read BHEL Artisan Recruitment 2026: बीएचईएल आर्टिसन ग्रेड-4 पदों पर भर्ती शुरू, पात्रता मानंदड, आवेदन शुल्क जानें

RRB Isolated Categories Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

  1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
  2. परफॉर्मेंस टेस्ट/ अनुवाद परीक्षा (यदि लागू हो)
  3. दस्तावेज सत्यापन
  4. चिकित्सा परीक्षा
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]