RRB Group D Recruitment 2025: आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के तहत 32,438 पदों पर आवेदन की लास्ट डेट 1 मार्च तक बढ़ी
Abhay Pratap Singh | February 20, 2025 | 02:45 PM IST | 2 mins read
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए अनारक्षित और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 40% अंक तथा ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर), एससी और एसटी उम्मीदवारों को 30 प्रतिशत अंक लाना होगा।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने विभिन्न पदों के लिए लेवल 1 (ग्रुप डी) भर्ती सीईएन 08/2024 के तहत आवेदन की आखिरी तिथि बढ़ा दी है। अब, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 1 मार्च तक रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले, आवेदन की लास्ट डेट 22 फरवरी थी।
कक्षा 10वीं या आईटीआई या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण या एनसीवीटी द्वारा प्रदान किया गया राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रमाणपत्र (NAC) वाले कैंडिडेट आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। कैंडिडेट की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 36 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 से की जाएगी।
आरआरबी इस भर्ती अभियान के तहत भारतीय रेलवे में विभिन्न पदों पर कुल 32,438 पदों को भरेगा। सफलतापूर्वक पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार 4 से 13 मार्च तक आरआरबी ग्रुप डी आवेदन फॉर्म में आवश्यक सुधार कर सकेंगे। रेलवे आरआरबी केंद्रीकृत भर्ती ग्रुप डी परीक्षा 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 जनवरी से शुरू है।
रेलवे आरआरबी लेवल 1 ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपए तथा एससी/ एसटी/ पीएच/ ईबीसी और सभी महिला उम्मीदवारों को 250 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। सीबीटी परीक्षा में उपस्थित होने के बाद नियमानुसार उम्मीदवारों का शुल्क वापस कर दिया जाएगा।
फिजिकल एलिजिबिलिटी के अनुसार, पुरुष अभ्यर्थियों को 2 मिनट में 100 मीटर की दूरी तक 35 किग्रा वजन उठाना और ले जाना तथा 4 मिनट 15 सेकंड में 1 किमी की दौड़ लगानी होगी। महिला कैंडिडेट को 2 मिनट में 100 मीटर की दूरी तक 20 किग्रा वजन उठाना और ले जाना तथा 5 मिनट 40 सेकंड में 1 किमी दौड़ना होगा।
रेलवे आरआरबी ग्रुप डी भर्ती चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित टेस्ट, शारीरिक दक्षता परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण शामिल है। सीबीटी में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 नेगेटिव मार्किंग भी है। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन की जांच कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार