RRB Group D Exam City Slip 2026: आरआरबी ग्रुप डी सिटी स्लिप सभी क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जारी, 3 अगस्त से एग्जाम
Santosh Kumar | July 24, 2026 | 12:59 PM IST | 2 mins read
ग्रुप डी परीक्षा में गणित, सामान्य बुद्धि और तर्क, सामान्य विज्ञान, सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स से संबंधित 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
नई दिल्ली: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) ने ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा शहर सिटी स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार अब सभी 21 क्षेत्रीय आरआरबी की वेबसाइटों से अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 3 अगस्त से शुरू होने वाली है और देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से परीक्षा शहर का विवरण देख सकते हैं।
बोर्ड ने परीक्षा से पहले आरआरबी ग्रुप डी लेवल 1 सिटी स्लिप 2026 जारी कर उम्मीदवारों को उनके परीक्षा शहर, तिथि और शिफ्ट के बारे में सूचित किया है ताकि वे अपनी यात्रा और अन्य आवश्यक तैयारियां पहले से कर सकें।
RRB Group D Admit Card 2026: आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड जल्द
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 22,195 रिक्त पद भरे जाएंगे। उम्मीदवार क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइटों पर लॉग इन करके परीक्षा शहर का विवरण देख सकते हैं। आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड जल्द ही बोर्ड द्वारा जारी किया जाएगा।
आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड आमतौर पर परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किया जाता है। ग्रुप डी परीक्षा में गणित, सामान्य बुद्धि और तर्क, सामान्य विज्ञान, सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स से संबंधित 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
RRB Group D Exam City Slip 2026: एग्जाम सिटी स्लिप कैसे करें चेक?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से आरआरबी ग्रुप डी लेवल 1 एग्जाम सिटी स्लिप की जांच कर सकते हैं-
- आरआरबी की सबंधित क्षेत्रीय वेबसाइट या rrbcdg.gov.in पर विजिट करें।
- 'आरआरबी ग्रुप डी सिटी स्लिप' से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करके आईडी लॉगिन करें।
- आरआरबी एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- उम्मीदवार इसमें परीक्षा शहर की जांच करें और डाउनलोड करें।
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 परीक्षा 90 मिनट की अवधि की होगी (दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 120 मिनट, जिनके साथ एक लेखक होगा)। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंक काटे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना देखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल