Trusted Source Image

RSSB Stenographer 2024 DV: आरएसएसबी स्टेनोग्राफर डीवी तिथि rssb.rajasthan.gov.in पर जारी, समय जानें

Abhay Pratap Singh | July 23, 2026 | 06:00 PM IST | 1 min read

आरएसएसबी स्टेनोग्राफर 2024 परीक्षा के तहत दस्तावेज सत्यापन का आयोजन 27 जुलाई, 2026 को किया जाएगा।

राजस्थान स्टेनोग्राफर डीवी में शामिल होने वाले उम्मीवारों को मूल दस्तवेजों के साथ उनकी फोटो कॉपी के सेट भी लाने होंगे। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
राजस्थान स्टेनोग्राफर डीवी में शामिल होने वाले उम्मीवारों को मूल दस्तवेजों के साथ उनकी फोटो कॉपी के सेट भी लाने होंगे। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने आज स्टेनोग्राफर परीक्षा 2024 के लिए दस्तावेज सत्यापन का कार्यक्रम जारी कर दिया है। नवीनतम सूचना के अनुसार, आरएसएसबी स्टेनोग्राफर भर्ती 2024 के तहत डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का आयोजन पात्र उम्मीदवारों के लिए 27 जुलाई, 2026 को किया जाएगा।

आरएसएसबी स्टेनोग्राफर डीवी 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सुबह 9:00 बजे निर्धारित केंद्र पर पहुंचना होगा। दस्तावेजों का सत्यापन “कार्यालय निदेशक माध्यमिक शिक्षा, राजस्थान, बीकानेर” में आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आरएसएसबी स्टेनोग्राफर 2024 डीवी शेड्यूल जांच सकते हैं।

आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, स्टेनोग्राफर/ निजी सहायक ग्रेड-2 संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2024 का संशोधित परिणाम 15 मई, 2026 को जारी किया गया, जिसमें शामिल 18 अभ्यर्थियों की सूची विभाग को भेज दी गई है। निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित नहीं होने पर अभ्यर्थी का चयन रद्द कर दिया जाएगा।

Also readRPSC Interview Dates 2026: आरपीएससी इंटरव्यू शेड्यूल एआरओ, एसआई, लाइब्रेरियन और सहायक आचार्य के लिए जारी

आरएसएसबी स्टेनोग्राफर परीक्षा 2024 में चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन समय सारणी में रोल नंबर, आवेदन संख्या, उम्मीदवार का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जेंडर, जन्म तिथि और डीवी डेट व टाइम जांच सकते हैं। अभ्यर्थियों के रोल नंबर अनुसार सूची की विस्तृत जानकारी शिक्षा विभाग की वेबसाइट https://education.rajasthan.gov.in/secondary पर उपलब्ध है।

RSSB Stenographer Document Verification 2026: आवश्यक दस्तावेज

डीवी में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपने साथ निम्नलिखित दस्तावेज लाने होंगे:

  • आरएसएसबी स्टेनोग्राफर भर्ती 2024 आवेदन पत्र
  • आरएसएसी स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड
  • कक्षा 10वीं की मार्कशीट व सर्टिफिकेट
  • कक्षा 12वीं की मार्कशीट व सर्टिफिकेट
  • स्नातक डिग्री (यदि आवेदन में भरा गया तब)
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र
  • चरित्र प्रणाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • स्वास्थ्य प्रमाण पत्र (आदि)।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications