Trusted Source Image

BITSAT 2026 Iteration 4 Result: बिटसैट इटरेशन 4 रिजल्ट admissions.bits-pilani.ac.in पर जारी, तिथियां जांचें

Abhay Pratap Singh | July 23, 2026 | 04:50 PM IST | 2 mins read

बिटसैट इटरेशन 4 रिजल्ट 2026 में सीट आवंटित या अपग्रेड हुए उम्मीदवारों को 25 जुलाई 2026 तक आवंटित सीट स्वीकार करनी होगी और प्रवेश शुल्क या एडवांस फीस का भुगतान करना होगा।

बिटसैट इटरेशन 4 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2026 जारी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
बिटसैट इटरेशन 4 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2026 जारी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (BITS) पिलानी ने बिटसैट 2026 इटरेशन 4 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (BE), मास्टर ऑफ साइंस (MSc) और बैचलर ऑफ फार्मेसी (BPharm) प्रोग्राम में प्रवेश लेने वाले उम्मीदवार admissions.bits-pilani.ac.in पर जाकर बिटसैट इटरेशन 4 रिजल्ट 2026 जांच सकते हैं।

बिटसैट 2026 इटरेशन 4 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। सीट आवंटित या अपग्रेड हुए उम्मीदवारों को 25 जुलाई 2026 तक आवंटित सीट स्वीकार करनी होगी और प्रवेश शुल्क या एडवांस फीस का भुगतान करना होगा।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, जो विद्यार्थी अपने बिटसैट एडमिशन 2026 की पुष्टि करेंगे, उन्हें दस्तावेज सत्यापन (DV), बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन और प्रवेश के आयोजित अन्य चरणों को पूरा करने के लिए 28 जुलाई से 30 जुलाई, 2026 के बीच अपने अलॉटेड बिट्स कैंपस में फिजिकल रूप से रिपोर्ट करना होगा।

Also readपेपर लीक पर पीएम मोदी का ऐलान- फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे, दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा; विपक्ष हमलावर

इसके अलावा, अभिभावकों का 30 जुलाई को वाइस-चांसलर और कैंपस डायरेक्टर्स के साथ एक इंटरेक्शन सेशन भी होगा। BITS पिलानी 31 जुलाई को नए एडमिशन वाले स्टूडेंट्स के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित करेगा। अधिक जानकारी के लिए बिट्स पिलानी की आधिकारिक वेबसाइट bits-pilani.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।

वेबसाइट में कहा गया कि, “एकेडमिक ईयर 2026-27 के लिए 1st सेमेस्टर इटरेशन-4 रिजल्ट उपलब्ध हैं।” बिटसैट 2026 इटरेशन 5 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट की घोषणा 1 अगस्त को की जाएगी और उसी दिन नए एकेडमिक सेशन के लिए स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन होगा। पहले सेमेस्टर की कक्षाएं 2 अगस्त, 2026 से शुरू होंगी।

BITSAT Iteration 4 Result 2026: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार बिटसैट इटरेशन 4 रिजल्ट 2026 जांच सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट https://admissions.bits-pilani.ac.in/ पर जाएं।
  • फिर, ‘फर्स्ट डिग्री (BE, MSc और BPharm) इटरेशन 4 रिजल्ट’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अब, प्रोग्राम से संबंधित लिंक पर जाएं और क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें।
  • बिटैसट 2026 इटरेशन 4 रिजल्ट जांचें और डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications