RRB Group D Answer Key 2026: आरआरबी ग्रुप डी आंसर की जारी, ऑब्जेक्शन विंडो जल्द
Saurabh Pandey | September 7, 2026 | 07:07 PM IST | 1 min read
रेलवे ग्रुप डी भर्ती की आंसर की 2026 डाउनलोड करने का लिंक आरआरबी की आधिकारिक रीजनल वेबसाइट्स पर एक्टिवेट कर दिया गया है। कैंडिडेट्स अपनी आंसर की और रिस्पॉन्स शीट देखने के लिए अपनी रजिस्ट्रेशन डिटेल्स का इस्तेमाल करके लॉगिन कर सकते हैं।
नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट भी डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी पंजीकरण संख्या और यूजर पासवर्ड (जन्मतिथि) दर्ज करना होगा।
इस अंतरिम उत्तर कुंजी की मदद से उम्मीदवार अपने जवाबों की तुलना आधिकारिक उत्तरों से कर सकते हैं और नतीजे आने से पहले ही अपने स्कोर का अंदाजा लगा सकते हैं। उम्मीदवारों को आंसर की और रिस्पॉन्स शीट को ध्यान से देखना चाहिए और अगर कोई आपत्ति हो, तो उसे तय समय-सीमा के भीतर दर्ज करना होगा। हालांकि आरआरबी की तरफ से ऑब्जेक्शन विंडो नहीं ओपन की गई है।
RRB Group D Answer Key 2026: आंसर की विवरण
- उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर
- परीक्षा की तारीख और शिफ्ट
- प्रश्न-पत्र की जानकारी
- उम्मीदवार द्वारा हल किए गए प्रश्न
- उम्मीदवार के दर्ज किए गए जवाब
- सही जवाब
- प्रश्न-वार मूल्यांकन की जानकारी
RRB Group D Exams: परीक्षा कब-कब हुई थी?
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा कुल 16 दिनों तक चली, जो 3, 4, 5, 6, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 17, 18, 19, 20, 21 और 25 अगस्त 2026 को आयोजित की गई थी। यह भर्ती प्रक्रिया लेवल 1 की 22,195 रिक्तियों के लिए आयोजित की गई थी।
अगली खबर
]UPSSSC Recruitment 2026: यूपीएसएसएससी कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू, जानें प्रक्रिया, लास्ट डे
इच्छुक उम्मीदवार 28 सितंबर तक आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से आवेदन व शुल्क जमा कर सकते हैं। कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती के लिए फॉर्म में सुधार और शुल्क समायोजन की सुविधा 5 अक्टूबर तक उपलब्ध रहेगी।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार