RRB ALP CBT 2 New Exam Date 2025: आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 के लिए संशोधित परीक्षा तिथि जारी; मई में होगा एग्जाम
Abhay Pratap Singh | April 6, 2025 | 03:25 PM IST | 2 mins read
आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 परीक्षा 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले हाल टिकट और 10 दिन पहले सिटी स्लिप जारी की जाएगी।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने CEN-01/2024 सहायक लोको पायलट सीबीटी 2 (ALP CBT 2) के लिए संशोधित परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 परीक्षा अब 2 और 6 मई को आयोजित की जाएगी। पहले यह परीक्षा 19 और 20 मार्च को होने वाली थी।
आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा तिथि से चार दिन पहले हाल टिकट और 10 दिन पहले सिटी स्लिप जारी कर दी जाएगी। आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सीबीटी 1 में सफल हुए उम्मीदवारों को पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
आरआरबी की आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “सीईएन-01/2024 के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) का दूसरा चरण, जो 19.03.2025 और 20.03.2025 के लिए निर्धारित किया गया था, अब 02.05.2025 और 06.05.2025 को आयोजित करने के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है।”
RRB ALP CBT 2 Revised Schedule: पुनर्निधारित परीक्षा में कौन शामिल होगा?
निम्नलिखित उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होना होगा-
- 19 मार्च को प्रथम पाली में उपस्थित होने वाले सभी अभ्यर्थी, उन अभ्यर्थियों को छोड़कर जिन्होंने अपनी परीक्षा पूरी कर ली है।
- जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा 19 मार्च को द्वितीय पाली तथा 20 मार्च को प्रथम पाली में निर्धारित थी, वे शामिल हो सकते हैं।
आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का रिपोर्टिंग समय प्रथम पाली के लिए सुबह 07:30 बजे और द्वितीय पाली के लिए दोपहर 12:30 बजे है। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
नोटिस में कहा गया कि, उन दलालों से सावधान रहें जो अवैध तरीके से नौकरी के लिए नियुक्ति के झूठे वादे करके उम्मीदवारों को गुमराह करने की कोशिश करते हैं। आरआरबी चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) पर आधारित होते हैं और भर्ती केवल उम्मीदवारों की योग्यता के आधार पर होती है।
अगली खबर
]Delhi Education Budget 2024-25: सामान्य शिक्षा पर बजट का 50 फीसदी खर्च करने में ‘फेल’ रहा दिल्ली शिक्षा विभाग
आरटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के विद्यालयों के लिए प्राप्त 2085.01 करोड़ रुपए के बजटीय आवंटन में से शिक्षा विभाग ने जरूर 1523.33 करोड़ रुपए खर्च किए।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज