Saurabh Pandey | April 2, 2026 | 10:31 AM IST | 2 mins read
राजस्थान एसआई एडमिट कार्ड 2026 जारी होने के बाद उम्मीदवार अब इसे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आसानी से डाउनलोड कर सकते है। आयोग द्वारा एडमिट कार्ड जारी होते ही वेबसाइट पर डाउनलोड लिंक सक्रिय कर दिया गया है।

नई दिल्ली : राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड अब आयोग के आधिकारिक पोर्टल rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या या एसएसओ आईडी और जन्मतिथि का उपयोग करके ऑनलाइन अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान एसआई भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आरपीएससी एसआई एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र और जरूरी निर्देश जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई होती है। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसमें दी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक जांच लें, ताकि परीक्षा के दिन किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
राजस्थान उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर प्रतियोगी परीक्षा, 2025 का आयोजन दो चरणों में 5 और 6 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। इस परीक्षा के सामान्य हिन्दी के प्रश्न-पत्र का आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक एवं सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान के प्रश्न-पत्र का आयोजन दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा।
आरपीएससी एसआई परीक्षा केन्द्र पर किसी भी परीक्षार्थी को प्रत्येक परीक्षा सत्र में परीक्षा शुरू होने के 60 मिनट पहले तक ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
यह परीक्षा का पहला चरण है। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद, उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और उसके बाद शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) देनी होगी।