RPSC Senior Teacher Answer Key 2025: आरपीएससी सीनियर टीचर मॉडल आंसर की जारी, 29 अक्टूबर से दर्ज कराएं चुनौती
Abhay Pratap Singh | October 28, 2025 | 04:25 PM IST | 2 mins read
राजस्थान सीनियर टीचर प्रोविजनल आंसर की पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थियों को एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।
नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने 28 अक्टूबर को सीनियर टीचर (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 की मॉडल उत्तर कुंजी सामान्य ज्ञान (समूह-ए), सामाजिक विज्ञान, सामान्य ज्ञान (समूह-बी) और हिंदी विषयों के लिए जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान सीनियर टीचर प्रोविजनल आंसर की पर उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान के साथ आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है। आवेदक 29 से 31 अक्टूबर, 2025 तक अपने सुझाव प्रस्तुत कर सकते हैं। आपत्ति शुल्क प्रति प्रश्न 100 रुपए है। आरपीएससी सीनियर टीचर परीक्षा 7 और 8 सितंबर को आयोजित की गई थी।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “परीक्षा के मॉडल प्रश्न पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। आपत्ति केवल तभी स्वीकार की जाएगी जब उसके समर्थन में प्रामाणिक (Standard, Authentic) पुस्तकों का साक्ष्य संलग्न हो। यदि आपत्ति के साथ आवश्यक और जरूरी प्रमाण संलग्न नहीं किया जाता है, तो उस आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।”
आयोग ने कहा, अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन करके आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। आपत्तियां केवल एक बार ही स्वीकार की जाएगी। किसी अन्य माध्यम से भेजी गई चुनौतियां स्वीकार नहीं की जाएगी। ऑनलाइन आपत्तियों का लिंक 29.10.2025 से 31.10.2025 को रात 12:00 तक उपलब्ध रहेगा।
चुनौती दर्ज कराने में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अभ्यर्थी recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ईमेल अथवा हेल्पलाइन नंबर 9352323625 व 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आरपीएससी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
RPSC Senior Teacher Answer Key 2025 Link: डाउनलोड करें
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आरपीएससी सीनियर टीचर उत्तर कुंजी पर आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, सीनियर टीचर आंसर की 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- आरपीएससी सीनियर टीचर मॉडल उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- उत्तर कुंजी जांचें, डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट लें।
अगली खबर
]Marwadi University Placement 2025: मारवाड़ी विवि में 65 छात्रों को मिला प्लेसमेंट, उच्चतम पैकेज 15 लाख रुपए
प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ ने व्यापक प्री-प्लेसमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रमों, मॉक इंटरव्यू, व्यक्तित्व विकास सत्रों और उद्योग संपर्क पहलों के माध्यम से इस सफलता को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार