RPSC Revised Exam Schedule: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने कई परीक्षाओं की तिथियों में किया बदलाव, यहां देखें

Saurabh Pandey | July 2, 2024 | 03:05 PM IST | 1 min read

आरपीएससी ने विभिन्न परीक्षाओं के कार्यक्रम में बदलाव किया है। इन परीक्षाओं के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा 2023 का आयोजन 1 अक्टूबर 2023 को किया गया था। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा 2023 का आयोजन 1 अक्टूबर 2023 को किया गया था। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली : राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने कई परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव किया है। इसके साथ ही राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा 2023 का संशोधित परीक्षा कार्यक्रम आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर संशोधित तिथियां देख सकते हैं।

राजस्थान लोक सेवा आयोग की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार, राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा 20 और 21 जुलाई को अजमेर, जयपुर, जोधपुर , कोटा और उदयपुर जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाली है।

इसके साथ ही कला, साहित्य, संस्कृत एवं पुरातत्व विभाग के लिए विभिन्न परीक्षाओं का आयोजन पहले 3 अगस्त और 4 अगस्त को होना निर्धारित थी, लेकिन अब यह परीक्षा 3 अगस्त से 5 अगस्त तक अजमेर जिला मुख्यालय पर आयोजित की जाएगी।

RPSC Revised Exam Schedule: परीक्षा कार्यक्रम

परीक्षा का नाम

विभाग का नाम

परीक्षा का नाम

पुरालेखपाल प्रतियोगी परीक्षा 2024

कला, साहित्य, संस्कृत एवं पुरातत्व विभाग

3 अगस्त 2024 (शनिवार)

सहायक पुरालेखपाल प्रतियोगी परीक्षा 2024

कला, साहित्य, संस्कृत एवं पुरातत्व विभाग

3 अगस्त 2024 (शनिवार)

शोध अध्येता प्रतियोगी परीक्षा 2024

कला, साहित्य, संस्कृत एवं पुरातत्व विभाग

4 अगस्त 2024 (रविवार)

शोध अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा 2024

कला, साहित्य, संस्कृत एवं पुरातत्व विभाग

4 अगस्त 2024 (रविवार)

रसायनज्ञ प्रतियोगी परीक्षा 2024

कला, साहित्य, संस्कृत एवं पुरातत्व विभाग

5 अगस्त 2024 (सोमवार)

परीक्षा शेड्यूल चेक करने का तरीका

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर आरपीएससी परीक्षा शेड्यूल लिंक पर क्लिक करें।
  • अब परीक्षा कार्यक्रम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • परीक्षा कार्यक्रम चेक करें और डाउनलोड करें।
  • परीक्षा कार्यक्रम का एक प्रिंटआउट लें।

Also read RPSC Deputy Jailor Recruitment 2024: राजस्थान डिप्टी जेलर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 8 जुलाई से शुरू होगा आवेदन

रिक्तियों का विवरण

आरएएस, आरटीएस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 905 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 424 रिक्तियां राज्य सेवाओं के लिए और 481 अधीनस्थ सेवाओं के लिए हैं। आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा 1 अक्टूबर, 2023 को आयोजित की गई थी और परिणाम 23 अक्टूबर, 2023 को घोषित किए गए थे।

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications