RPSC Statistical Officer Exam City Slip 2026: राजस्थान सांख्यिकीय अधिकारी भर्ती परीक्षा की सिटी स्लिप जारी

Saurabh Pandey | August 24, 2026 | 03:04 PM IST | 1 min read

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सांख्यिकी अधिकारी भर्ती परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपनी परीक्षा की सिटी स्लिप डाउनलोड करनी होगी।

राजस्थान सांख्यिकीय अधिकारी भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड 27 अगस्त 2026 को अपलोड किया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सांख्यिकी अधिकारी भर्ती परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए आयोग ने परीक्षा शहर की सूचना पर्ची 2026 जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट या एसएसओ पोर्टल recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अपना परीक्षा केंद्र खोजने के लिए पूरी तरह से Google Maps पर निर्भर न रहें, क्योंकि तकनीकी दिक्कतों के कारण कुछ केंद्रों की लोकेशन गलत या अस्पष्ट दिख सकती है।

उम्मीदवारों को ई-एडमिट कार्ड पर छपे पते को देखना चाहिए और जहां तक हो सके, परीक्षा के दिन से पहले ही उस जगह पर जाकर लोकेशन की पुष्टि कर लेनी चाहिए। ऐसा करने से गलत जगह पहुंचने या देर से पहुंचने का जोखिम कम हो सके।

RPSC Statistical Officer Admit Card: एडमिट कार्ड विवरण

राजस्थान सांख्यिकीय अधिकारी भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 27 अगस्त 2026 को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट और एसएसओ पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। उम्मीदवारों को अभी अपने परीक्षा जिले की जांच कर लेनी चाहिए और एडमिट कार्ड उपलब्ध होने पर उसे डाउनलोड कर लेना चाहिए।

Also read BPSC Auditor Pre Result 2026: बीपीएससी ऑडिटर प्रीलिम्स रिजल्ट bpsc.bihar.gov.in पर जारी, 1248 अभ्यर्थी सफल

RPSC Statistical Officer Exam Date 2026: परीक्षा तिथि

राजस्थान सांख्यिकीय अधिकारी भर्ती परीक्षा 30 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और परीक्षा के दिन साथ लेकर जाना होगा।

उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी। चूंकि परीक्षा सुबह 11 बजे शुरू होगी, इसलिए उम्मीदवारों को सुबह 10 बजे से काफी पहले प्रवेश की औपचारिकताएं पूरी कर लेनी चाहिए। तय समय सीमा के बाद आने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]