RPSC RAS Recruitment 2024: आरपीएससी ने आरएएस सहित कुल 733 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन किया जारी
Abhay Pratap Singh | September 3, 2024 | 10:03 AM IST | 2 mins read
राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं भर्ती-2024 के अन्तर्गत राज्य सेवाओं के 346 एवं अधीनस्थ सेवाओं के 387 पदों पर भर्ती की जाएगी।
नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) सहित कुल 733 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाओं के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 सितंबर 2024 शुरू होगी और 18 अक्टूबर 2024 को समाप्त हो जाएगी।
राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं-भर्ती 2024 के तहत राज्य सेवाओं के 346 एवं अधीनस्थ सेवाओं के 387 यानी कुल 733 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा, आयोग ने सहायक मत्स्य विकास अधिकारी के कुल 8 पद एवं समूह अनुदेशक/ सर्वेयर/ सहायक शिक्षुता सलाहकार ग्रेड-।। के 68 पदों के लिए भी विज्ञापन जारी किया है।
सहायक मत्स्य विकास अधिकारी के पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया का आयोजन 11 सितंबर से 10 अक्टूबर 2024 तक किया जाएगा। वहीं, समूह अनुदेशक/सर्वेयर/सहायक शिक्षुता सलाहकार ग्रेड-।। के पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 सितंबर से 16 अक्टूबर 2024 तक आयोजित होगी। अधिकारी ने बताया कि ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
Also read Rajasthan SI Paper Leak: एसआई भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में आरपीएससी का पूर्व सदस्य गिरफ्तार
आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 से की जाएगी। पद के अनुसार उम्मीदवारों से शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग मांगी गई है। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को शुल्क का भी भुगतान करना होगा।
आरपीएससी आरएएस भर्ती 2024 व अन्य भर्ती विज्ञापन से संबंधित अधिसूचना डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। उम्मीदवारों के चयन के लिए आयोग द्वारा प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। प्री एग्जाम में सफल कैंडिडेट ही मेन्स एग्जाम में उपस्थित होने के लिए पात्र होंगे।
RPSC RAS Notification 2024: आवेदन कैसे करें?
ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यथियों को आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध ‘Apply Online Link’ पर क्लिक करके वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा। इसके बाद अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल https://sso.rajasthan.gov.in से लॉगिन कर Citizen Apps (G2C) में उपलब्ध ‘रिक्रूटमेंट पोर्टल’ का चयन करके अपने ओटीआर नंबर के आधार पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी