RPSC Deputy Jailor 2024 Result: राजस्थान डिप्टी जेलर फिजिकल टेस्ट रिजल्ट जारी, इंटरव्यू के लिए 185 शॉर्टलिस्ट

Saurabh Pandey | September 2, 2026 | 10:32 PM IST | 2 mins read

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राजस्थान डिप्टी जेलर भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट का रिजल्ट जारी कर दिया है। इंटरव्यू के लिए 185 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं।

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा इंटरव्यू की तिथियों के संबंध में अभ्यर्थियों को जल्द ही सूचित किया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने डिप्टी जेलर भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से इंटरव्यू के लिए 185 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं।

शारीरिक दक्षता परीक्षा के मूल्यांकन के आधार पर आयोग ने कुल 185 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किया है। इनमें अनुसूचित क्षेत्र (TSP Area) से 2 अभ्यर्थी और गैर-अनुसूचित क्षेत्र (Non-TSP Area) से 183 अभ्यर्थी शामिल हैं।

RPSC Deputy Jailor PET Result 2024: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिए गए 'RPSC Deputy Jailor Result 2024' के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब आपके सामने रिजल्ट पीडीएफ आ जाएगी।
  4. अंत में राजस्थान डिप्टी जेलर पीईटी रिजल्ट डाउनलोड करें।

विस्तृत आवेदन पत्र 12 सितंबर तक जमा करना अनिवार्य

राजस्थान डिप्टी जेलर फिजिकल टेस्ट में सफल अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in से विस्तृत आवेदन पत्र डाउनलोड करें। आवेदन पत्र को दो प्रतियों में पूरी तरह भरकर, अपने सभी शैक्षणिक, प्रशैक्षणिक, जाति प्रमाण-पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की फोटो कॉपी के साथ 12 सितंबर 2026 तक आयोग कार्यालय में भिजवाना अनिवार्य है।

RPSC Deputy Jailor 2024 PET Result: कट-ऑफ मार्क्स

आयोग ने परिणाम के साथ ही विभिन्न श्रेणियों के कट-ऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए हैं। गैर-अनुसूचित क्षेत्र के तहत सामान्य वर्ग का कट-ऑफ 216.89, ओबीसी (OBC) का 205.78, एमबीसी (MBC) का 192.44 और ईडब्ल्यूएस (EWS) का कट-ऑफ 191.11 रहा है। वहीं, राजस्थान उच्च न्यायालय में विचाराधीन एक याचिका के चलते रोल नंबर 1748293 का परिणाम सील्ड कवर में रखा गया है।

Also read IBPS RRB Clerk Recruitment 2026: आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन शुरू, पात्रता मानदंड जानें

RPSC Deputy Jailor PET Result 2024: परीक्षा विवरण

आयोग द्वारा लिखित परीक्षा का परिणाम 19 नवंबर 2025 को जारी किया गया था, जिसके बाद सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन 15 जुलाई से 20 जुलाई 2026 तक महानिदेशक, कारागार (राजस्थान, जयपुर) द्वारा करवाया गया था।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]