RPSC APO Recruitment 2026: राजस्थान में सहायक अभियोजन अधिकारी पदों पर होगी भर्ती, 8 जून से शुरू होगा आवेदन
Saurabh Pandey | May 28, 2026 | 12:47 PM IST | 2 mins read
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) के कुल 371 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए योग्य उम्मीदवार 8 जून से 7 जुलाई 2026 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली : राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) के कुल 371 पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत गैर-अनुसूचित क्षेत्र और अनुसूचित क्षेत्र दोनों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इन रिक्तियों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 8 जून से आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in या एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 7 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
आवेदकों को आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर 'Apply Online' लिंक या SSO पोर्टल के माध्यम से ओटीआर प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को अपनी लाइव फोटो और अंगूठे का निशान अपलोड करना होगा।
RPSC APO Recruitment 2026: आयुसीमा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी। इस तिथि को उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से कम होनी चाहिए। चूंकि यह भर्ती पूर्व में वर्ष 2024 में विज्ञापित होने के बाद अब जारी की जा रही है, इसलिए जो अभ्यर्थी 1 जनवरी 2027 को अधिकायु हो रहे हैं, उन्हें अधिकतम आयु सीमा में 1 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
इसके अलावा राजस्थान के आरक्षित वर्गों (SC, ST, OBC, MBC, EWS) के पुरुष अभ्यर्थियों और सामान्य वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को 5 वर्ष तथा आरक्षित वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।
RPSC APO Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता
सहायक अभियोजन अधिकारी पद के लिए उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यता होनी अनिवार्य है-
उम्मीदवारों के पास किसी भी विश्वविद्यालय से लॉ में डिग्री या इंटीग्रेटेड लॉ कोर्स होना चाहिए। देवनागरी लिपि में लिखी जाने वाली हिंदी का व्यावहारिक ज्ञान और राजस्थान की बोलियों व सामाजिक रीति-रिवाजों की जानकारी होनी चाहिए।
RPSC APO Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
|
श्रेणी
|
पंजीयन शुल्क
|
|
सामान्य (अनारक्षित), क्रीमीलेयर श्रेणी के ओबीसी
(OBC)
और एमबीसी
(MBC)
अभ्यर्थी
|
600 रुपये
|
|
राजस्थान के नॉन-क्रीमीलेयर ओबीसी (OBC), एमबीसी (MBC), एससी (SC), एसटी (ST), ईडब्ल्यूएस (EWS) और सहरिया आदिम जाति के अभ्यर्थी
|
400 रुपये
|
|
दिव्यांगजन
|
400 रुपये
|
RPSC APO Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या
आरपीएससी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, एपीओ के कुल 371 पदों में से 355 पद गैर-अनुसूचित क्षेत्र के लिए और 16 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए आरक्षित किए गए हैं। चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पे-मैट्रिक्स लेवल L-11 (ग्रेड पे- 4200 रुपये) के अनुसार वेतन दिया जाएगा, जबकि परिवीक्षाकाल (Probation Period) के दौरान राज्य सरकार के नियमों के तहत नियत मासिक वेतन ही देय होगा।
RPSC APO Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया और परीक्षा का पैटर्न
उम्मीदवारों का चयन प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से दो चरणों में किया जाएगा-
- प्रारंभिक परीक्षा - यह परीक्षा पूरी तरह से वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective Type) की होगी, जिसमें 70% वेटेज लॉ पेपर को और 30% वेटेज हिंदी और अंग्रेजी भाषा की दक्षता जांच को दिया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा के अंक फाइनल मेरिट में नहीं जोड़े जाएंगे. मुख्य परीक्षा के लिए कुल पदों के 15 गुना अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
- मुख्य परीक्षा - मुख्य परीक्षा लिखित होगी, जिसमें लॉ का पेपर 300 अंकों का होगा और इसके लिए 3 घंटे का समय मिलेगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा