RRB RPF Constable Admit Card 2025: आरपीएफ कांस्टेबल एडमिट कार्ड क्षेत्रीय वेबसाइट पर जल्द, परीक्षा 2 मार्च से
Abhay Pratap Singh | February 22, 2025 | 04:30 PM IST | 2 mins read
इससे पहले, आरआरबी ने आरपीएफ कांस्टेबल परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए सिटी स्लिप जारी की है।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) जल्द ही अपनी क्षेत्रीय वेबसाइटों पर आरपीएफ कांस्टेबल 2025 एडमिट कार्ड (RPF Constable 2025 Admit Card) जारी करेगा। आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार लॉगिन आईडी और पासवर्ड की सहायता से आरपीएफ कांस्टेबल हाल टिकट 2025 डाउनलोड कर सकेंगे।
आरपीएफ कांस्टेबल हाल टिकट एक अनिवार्य दस्तावेज है। आरपीएफ कांस्टेबल एडमिट कार्ड के बिना उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इससे पहले, आरआरबी ने आरपीएफ कांस्टेबल परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए सिटी स्लिप जारी की है। सूचना पर्ची में परीक्षा शहर और निर्धारित शिफ्ट की जांच कर सकते हैं।
एग्जाम शेड्यूल के अनुसार, आरपीएफ कांस्टेबल परीक्षा 2025 2 मार्च से 20 मार्च तक आयोजित की जाएगी। आरआरबी आरपीएफ परीक्षा 90 मिनट की अवधि के लिए आयोजित होगी, पेपर में कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। आरआरबी आरपीएफ मार्किंग स्कीम के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटा जाएगा।
परीक्षा पास करने के लिए सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी-एनसीएल श्रेणियों के उम्मीदवारों को न्यूनतम 35% अंक प्राप्त करने होंगे। एससी और एसटी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम उत्तीर्ण प्रतिशत 30% है। आरआरबी इस भर्ती अभियान के माध्यम से आरपीएफ में कांस्टेबल के 4,208 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती करेगा।
आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती के तहत सीबीटी में शामिल हुए उम्मीदवारों को उनके प्रदर्शन के आधार पर शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET), शारीरिक माप परीक्षा (PMT) और दस्तावेज सत्यापन (DV) के लिए बुलाया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
RRB RPF Constable Exam Admit Card 2025: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आरपीएफ कांस्टेबल ए़डमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- अपने क्षेत्र की आधिकारिक आरआरबी वेबसाइट पर जाएं।
- “आरपीएफ कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025” पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- अपना एडमिट कार्ड चेक करें और इसे डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]MHT CET 2025 Registration: एमएचटी सीईटी पंजीकरण तिथि 27 फरवरी तक बढ़ी, cetcell.mahacet.org पर करें आवेदन
एमएचटी सीईटी सहित जेईई मेन और जेईई एडवांस स्कोर का उपयोग महाराष्ट्र के इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीई, बीटेक, बीआर्क और स्नातक व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश देने के लिए किया जाता है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा